राज्यपाल श्री हरिचंदन ने श्री राम मंदिर और श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में झाडू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 32 Second

रायपुर । राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने आज  रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर एवं गायत्री नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर परिसर में झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने राज्य एवं देश के समस्त नागरिकों से आग्रह किया कि सभी अपने आस-पास के मंदिरों को स्वच्छ रखें। राज्यपाल श्री हरिचंदन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आव्हान पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अपने आस-पास को स्वच्छ रखकर हम धरती माता की सेवा करते है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से हमें मानव सेवा की प्रेरणा मिलती है। इसके पूर्व श्री हरिचंदन ने दोनो मंदिरों में भगवान श्री राम और श्री जगन्नाथ का दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना की और प्रदेश सहित समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उद्योग मंत्री का शंकर नगर में निवास कार्यालय प्रारंभ

Share on Social Mediaरायपुर । वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने शासकीय निवास कार्यालय का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। मंत्री श्री देवांगन को शंकर नगर में बंगला नं. सी-4 आवंटित हुआ है। इस दौरान उनके परिवारजन भी मौजूद […]