नन्ही बिटिया भूमिका की तकलीफ देख छलका मुख्यमंत्री का वात्सल्यभाव, दिया एम्स में त्वरित इलाज का निर्देश

rashtra path
Share on Social Media

ब्रेन नर्व में दबाव की वजह से बाधित है डेढ़ वर्षीय बिटिया का विकास, शारीरिक मूवमेंट है सीमित, झटके भी आते हैं

मुख्यमंत्री ने कुनकुरी के किसान रमेश मरावी के परिवार को दिया संबल

रायपुर । आज अपने माता-पिता के साथ कुनकुरी से पहुना आयी डेढ़ साल की बच्ची भूमिका की तकलीफ देख मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का वात्सल्य भाव छलक पड़ा। मुख्यमंत्री ने ब्रेन नर्व में दबाव की समस्या से जूझ रही नन्ही बिटिया के एम्स में त्वरित इलाज के निर्देश दिये। नन्ही भूमिका के पिता श्री रमेश मरावी ने मुख्यमंत्री श्री साय को बताया कि बिटिया जन्म से ही ब्रेन नर्व में दबाव की समस्या से ग्रसित है। इस वजह से उसका शारीरिक विकास बाधित है। भूमिका को शरीर में झटके आते हैं, शारीरिक मूवमेंट बहुत कम है और वह कुछ भी बोल पाने में असमर्थ है। वे कुनकुरी के ग्राम दुलदुला में खेती किसानी का काम करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। छोटी बच्ची की गम्भीर समस्या को देख मुख्यमंत्री भावविह्वल हो गए। उन्होंने भूमिका के माता-पिता को संबल देते हुए कहा कि बच्ची का बेहतर से बेहतर इलाज होगा। उन्होंने अधिकारियों को एम्स में बिटिया का पूरा शारिरिक चेकअप और त्वरित इलाज करवाने निर्देशित किया। मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से भूमिका की माता-पिता अभिभूत हो गए। बिटिया की माता राजमती बाई ने बताया की उनका परिवार बिटिया की तकलीफ से बहुत परेशान था।बच्ची का इलाज होने की आस लेकर वे कुनकुरी के ग्राम दुलदुला से इतनी दूर मुख्यमंत्री श्री साय के निवास पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने बिटिया का इलाज करवाने आश्वस्त किया तो दिल को बहुत सन्तोष मिला। अब पूरी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री की मदद से अच्छा इलाज मिलेगा तो बच्ची की जिंदगी में खुशी आएगी। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कृषक प्रशिक्षकों एवं प्रदेश के उन्नत और प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया

Share on Social Mediaरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कृषक प्रशिक्षकों एवं प्रदेश के उन्नत और प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कृषि कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री श्री ओम प्रकाश चौधरी, अहिवारा विधायक श्री डोमलाल कोरसेवाडा, कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती […]

You May Like