मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद नक्सलियों के विरूद्ध पुलिस अभियान में आई तेजी, 11 गिरफ्तार

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर. मुख्यमंत्री बनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सल को प्रदेश की बड़ी समस्या बताया था. उन्होंने सख्त लहजे में कहा था कि नक्सलियों से बातची करने का कोई सवाल ही नहीं उठता.

इसी क्रम में अब राज्य में नक्सलियों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक दंतेवाड़ा में 10 और बीजापुर में 01 नक्सली गिरफ्तार किया गया है. पुलिस और केन्द्रीय बलों के जवानों ने नक्सलियों के विरूद्ध शुरू किया सघन अभियान चलाया है.    माओवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने एरिया डॉमिनेशन और कॉम्बिंग अभियान में भी तेजी आई है.

बता दें कि बस्तर अंचल में नक्सल घटनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर नक्सल गतिविधियों पर कड़ाई से अंकुश लगाने के दिए थे निर्देश.

Next Post

एक हजार वाहन कबाड़ केंद्रों की जरूरत गडकरी

Share on Social Mediaनई दिल्ली. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि देश में वाहनों को कबाड़ में बदलने वाले 1,000 केंद्रों और 400 स्वचालित फिटनेस जांच केंद्रों की जरूरत है. गडकरी ने वाहनों उपयोगिता अवधि का प्रमाणपत्र जमा करने वाले मंच डिजीईएलवी की […]