सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका खारिज, एक लाख रुपए का जुर्माना भी ठोका

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

नई दिल्ली. कोयला लेव्ही के मामले में सालभर से जेल में निरुद्ध सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. इसके साथ सुप्रीम कोर्ट ने एक लाख रुपया का जुर्माना भी लगाया. जानकारी के अनुसार, सौम्या चौरसिया के अधिवक्ताओं ने कोर्ट में ईडी की कार्यवाही के विधिक अधिकारों को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत में पेश याचिका में कहा है कि याचिकाकर्ता महिला है, और उसके छोटे बच्चे हैं. मामले की सुनवाई में लंबा समय लगना है, इसलिए उसे ज़मानत दी जाए. इसके पहले हाईकोर्ट सौम्या चौरसिया की ज़मानत याचिका ख़ारिज कर चुका है.

 

Next Post

प्रदेश के कई जिलों में IT की दबिश

Share on Social Mediaरायपुर. आयकर विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई में छापा मारा है. इंदौर और नागपुर के करीब 200 अधिकारियों की टीम छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जगहों में छापेमारी कर रही है. जानकारी के अनुसार रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग भिलाई के कोल्ड स्टोरेज और अनाज व्यवसायियों के ठिकानों पर टीम […]

You May Like