राज्य के अधिकांश इलाकों में छाए रहेंगे बादल

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

छत्तीसगढ़ में नवंबर की शुरुआत से ही हल्की ठंड महसूस होने लगी थी लेकिन बीते कुछ दिनों से मौसम स्थिर बना हुआ है. राजधानी रायपुर के लालपुर मौसम केंद्र के अनुमान के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा. वही सोमवार को प्रदेश का मौसम ड्राई रहेगा.

छत्तीसगढ़ में उत्तर पूर्व से हल्की ठंडी हवाएं भी चल रही है, लेकिन मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने के कारण ठंड में थोड़ी कमी आई है. मौसम विज्ञानी जनक राम साहू के मुताबिक सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. सोमवार और मंगलवार को दक्षिण छत्तीसगढ़ और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ जगहों पर बादल छाए रह सकते हैं. अगले तीन दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. जिसके बाद फिर से ठंड बढ़ेगी.

Next Post

फाइनल में हार के बाद पीएम मोदी ने मोहम्मद शमी को लगाया गले

Share on Social Mediaआईसीसी वर्ल्ड कप 2023 फाइनल मैच इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया खेला गया था. 19 नवंबर 2023 की तारीख इंडियन क्रिकेट फैन्स अपनी याद में बिल्कुल नहीं रखना चाहेंगे. वर्ल्ड कप 2023 में लगातार 10 मैच जीतने वाली भारतीय टीम फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट से […]

You May Like