भाजपा विकास और कांग्रेस विनाश की राजनीति करती हैः बृजमोहन

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 3 Second

चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस को विकास की याद आई है. इतने दिनों तक कुंभकरण की तरह गहरी नींद में सो रहे थे. छत्तीसगढ़ की सड़कें खस्ताहाल है. राजधानी रायपुर में इतने गड्ढे है कि राहगीर हादसे के शिकार हो रहे हैं. पांच साल में ये सरकार गड्ढे तक नहीं भर पाई, अब ये फ्लाईओवर बनाने के सपने दिखा रहे हैं. जनता ने इस बार भाजपा सरकार बनाने तय कर लिया है. इसलिए कांग्रेसियों में खौफ है. कांग्रेस सरकार पर यह हमला पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने किया है.

दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार ने तेलीबांधा में फ्लाईओवर प्रोजेक्ट निर्माण की मंजूरी दी है. इस फैसले पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि ये सरकार कुछ भी बनाने की स्थिति में नहीं है. इनके पास सड़क के गड्ढे भरने तक के लिए पैसे नहीं है. चुनाव आ रहा है तो इनको फ्लाईओवर याद आ रहा है.

बृजमोहन ने पूछा कि इन्होंने फ्लाईओवर पहले क्यों नहीं बनाया? पहले क्यों मुख्यमंत्री निवास और मंत्रियों के निवास बनाए? पहले क्यों विधानसभा बनाए? क्योंकि इसमें इन लोगों को कमीशन खाना है.

इनको कुछ विकास नहीं करना है, सिर्फ इन लोगों को कमीशन खाना है. ये ओवरब्रीज क्या एक दिन में बन जाएगा. इसको बनने में पांच साल लगेंगे. अभी तक तो बजट में पैसे नहीं है. टेंडर नहीं हुआ है. ऐसे में बनेगा कैसे? 6 अक्टूबर के आसपास आचार संहिता लग जाएगी. ये खाली लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं.

प्रियंका गांधी ने 21 सितंबर को भिलाई की सभा में कहा कि भाजपा धर्म की राजनीति करती हैं. वहीं बृजमोहन इस बयान पर पलटवार करते हुए पूछा कि भाजपा धर्म की राजनीति करती है या कांग्रेस धर्म की राजनीति करती है?

विकास तो सबको चाहिए. रायपुर में दो मुस्लिम बच्चे पानी में डूबकर मर गए. इसके बारे में प्रियंका गांधी का क्या कहना है. वो बच्चे मुस्लिम बच्चे थे. तो क्या मुस्लिमों का विकास हुआ है. विकास सबके लिए चाहिए. विकास केवल हिंदू या मुस्लिम के लिए नहीं चाहिए.

बीजेपी विकास की राजनीति करती है और कांग्रेस विनाश की राजनीति करती है. आज शहर की हालत खराब है. जगह-जगह गड्ढे है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शराब के अवैध विक्रय पर हो सख्त कार्रवाई- आबकारी मंत्री

Share on Social Mediaन्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने अधिकारियों को आदेशित किया है कि वह अवैध शराब की बिक्री और मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई करें। आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने अवैध शराब की बिक्री और मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई […]

You May Like