प्रियंका गांधी पहुंचीं रायपुर, एयरपोर्ट पर CM बघेल और PCC चीफ बैज ने किया स्वागत

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रायपुर एयरपोर्ट पहुंची. एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया. इस दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद रहे. एयरपोर्ट से निजी होटल के लिए प्रियंका गांधी रवाना हो गईं हैं. प्रियंका गांधी दुर्ग जिले के भिलाई में स्थित जयंती स्टेडियम में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल होंगी.

प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा महिला समृद्धि सम्मेलन भिलाई में आयोजित है. जिसमें शामिल होने प्रियंका गांधी आई हैं. इस कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह है. प्रदेश भर से करीब एक लाख महिलाएं कार्यक्रम में शामिल होंगी.

वहीं पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी नेता प्रियंका गांधी आई हैं. छत्तीसगढ़ की माता बहनों को सम्बोधित करेंगी और कई सौगातें भी देंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल होंगी प्रियंका गांधी

Share on Social Mediaदुर्ग जिले के भिलाई स्थित जयंती स्टेडियम में आज महिला समृद्धि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री कु. शैलजा होंगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री […]

You May Like