महादेव, अन्ना रेड्डी एवं ऑनलाईन सट्टा पर बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 59 Second

रायपुर. पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह (भापुसे के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल (भापुसे) के मार्गदर्शन में ऑनलाइन सट्टा बैटिंग प्लेटफॉर्म पर कार्यवाही की जा रही है।

इसी तारतम्य में थाना तारबाहर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 147/23 धारा 420,34 भादवि धारा 07 जुआ एक्ट जिसमें फर्जी बैंक खाता खुलवाकर 50 करोड़ से अधिक रकम का ट्रांजेक्शन किया गया था। उक्त अपराध की विवेचना क्रम में यह स्पष्ट हुआ कि घटना में प्रयुक्त बैंक खातों का प्रयोग ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक, रेड्डी अन्ना में ऑनलाइन सट्टा खेलने के रकम लेन देन में किया गया है। फर्जी बैंक खाता खोलने के लिए सार्थक, एवम् क्षितिज स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाले अपने जान पहचान वाले लोगों को शेयर ट्रेंडिंग का कारण बता कर फर्जी बैंक खाता खोलवाते थे। बैंक रकम ट्रांजेक्शन में प्रयोग होने वाले id पासवर्ड, UPID, कार्ड आदि मुहैया कराने का कार्य करते थे । बैंक खाता खोलने में यस बैंक, एक्सिस बैंक, ICICI, HDFC, IDFC के कर्मचारियों की भूमिका पाई गई है। बैंक खाता में जो मोबाइल नंबर रजिस्टर है उक्त मोबाइल नंबर खाता धारक के नही हैं, छितिज के कहने पर फर्जी मोबाइल नंबर को खाता में रजिस्टर कर दिया गया है, जिससे ऑनलाइन बैंकिंग और UPI ट्रांजेक्शन में ऑनलाइन सट्टा खेलाने वालों को पैसा लेन-देन करने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती थी। जहां पर मोबाइल सिम बेचे जाते हैं उन दुकानों में मोबाइल sim अपडेट करते समय एक बार की बजाए दोबारा फिंगरप्रिंट scanner कर लिया गया और दो बार फोटो खीचकर फर्जी सिम कार्ड चालू कर लिया गया उक्त सीम कार्ड को महंगे दामों पर ऑनलाइन वेटिंग सट्टा खिलाने वालों को बेचते थे बिलासपुर में ऐसे मोबाईल दूकान वालों की पहचान की गयी है एवं गिरफ्तार किया गया है।

कार्यवाही में विशेष योगदान

नगर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, एसीसीयू बिलासपुर निरी. धर्मेन्द्र वैष्णव, निरी. मनोज नायक थाना प्रभारी तारबाहर, उप निरी. अजय वारे, एवं थाना स्टाफ

गिरफ्तार आरोपी:-

  1. रजत जैन पिता अमरचंद जैन उम्र 27 वर्ष साकिन बैंगलोर

2 क्षितिज भारद्वाज पिता राकेश भारद्वाज उम्र 20 वर्ष साकिन सरकंडा बिलासपुर

3 बॉबी जाघव पिता तोरन जाधव उम्र 28 वर्ष साकिन सिविल लाईन बिलासपुर

4 कार्तिक विश्वकर्मा पिता जगदीश विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष साकिन सरकंडा बिलासपुर

जप्त संपत्तिः –

1.10 लाख रूपये नगद

  1. 30 नग मोबाईल फोन
  2. 10 नग लैपटाप
  3. 10 नग एटीएम
  4. 12 करोड़ 30 लाख रूपये बैंक एकाउंट में सीज

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आमसभा में कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला,कहा कांग्रेस का हाथ-मुंह दोनों भ्रष्टाचार से .. ..

Share on Social Mediaकांकेर : केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर है। चुनावी साल चल रहा है। इसके साथ ही केंद्रीय नेताओँ का दौरा भी जारी है। आमसभा को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा की छत्तीसगढ़ […]

You May Like