छत्तीसगढ़ कराटे डू एसोसियेशन का वार्षिक आमसभा सम्पन्न ….

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 36 Second

रायपुर – छत्तीसगढ़ कराते डू एसोसियेशन एवं कराते इंडिया आर्गनाइजेशन के अध्यक्ष विजय तिवारी के अध्यक्षता में भिलाई क्लब, सिविक सेन्टर भिलाई में वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। अपने अध्यक्षीय भाषण में कराते खेल के विकास पर प्रकाश डाला। महासचिव अमल तालुकदार ने स्वागत भाषण एवं वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया । कोषध्यक्ष डी. रमेश ने आय-व्यय का लेखा प्रस्तुत किया।उपस्थित सभी पदाधिकारीगण एवं सदस्यों के सामूहिक सहमति से जुलाई में राज्य स्तरीय रेफरी / जज सेमिनार, वेस्ट जोन कराते प्रतियोगिता हेतु प्रदेश कराते दल का चयन, सितम्बर में काता /कुमिते सेमिनार एवं जनवरी 24 में प्रेसिडेन्ट कप / कराते प्रीमियर लीग का आयोजन करने का निर्णय लिया गया । धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी अध्यक्ष बी. ब्रम्हय्या नायडू ने दी।

इस अवसर पर एसोसियेशन के कार्यकारी अध्यक्ष बी. ब्रम्हय्या नायडू, उपाध्यक्ष जी. चिन्नाकेशवलू, शेशांक गुप्ता उपस्थित थे। इस आमसभा में रायपुर जिला कराते संघ के सचिव हर्षा साहू राजा दुबे, धमतरी जिला कराते संघ के सचिव अशोक सिन्हा, हेमन्त चक्रधारी, कबीरधाम जिला कराते संघ के सचिव आकाश सिंह राजपूत, मुंगेली जिला कराते संघ के सचिव मोहन लहरी,कोषाध्यक्ष ललित पठारी, दन्तेवाडा जिला कराते संघ के सचिव सरजीत सिंह बक्शी, जांजगीर चांपा जिला कराते संघ के सचिव वरूण पाण्डेय, कोंडागांव से राकेश कुमार, बलौदाबाजार से गोपाल साहू बेमेतरा जिला कराते संघ के सचिव अजय वर्मा, बिलासपुर जिला कराते संघ के सचिव हरि शंकर साहू, महासमुन्द जिला कराते संघ के सचिव आनन्द कुमार वैष्णव, जगदलपुर जिला कराते संघ के सचिव भगत सोनी आदि लोग उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिना सुनवाई बैंक खाते फर्जी घोषित करने पर रोक

Share on Social Mediaमुंबई . बंबई उच्च न्यायालय ने सोमवार को उस सर्कुलर पर रोक लगा दी, जिसमें भारतीय रिजर्व बैंक ने बिना सुनवाई किए बैंक खाते को फर्जी घोषित करने की अनुमति दी थी. न्यायमूर्ति गौतम पटेल और नीला गोखले की खंडपीठ ने वाणिज्यिक बैंकों और चुनिंदा वित्तीय संस्थानों […]

You May Like