मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनभागीदारी अपील का हुआ असर,र्यावरण संरक्षपण की प्रतिज्ञा लेकर …

Share on Social Media

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज 12 लाख 38 हजार 116 लोगों ने र्यावरण संरक्षपण की प्रतिज्ञा लेकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा मिशन लाईफ कार्यक्रम के अंतर्गतआज प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक शपथ का कार्यक्रम रखा गया था। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जनभागीदारी से जागरूकता लाने की छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल, ई.आई.ए.सी.पी की यह अभिनव पहल थी। जिसमें एक ही दिन में पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने दैनिक जीवन में बदलाव लाने हेतु शपथ का लक्ष्य रखा गया था। छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण मण्डल के इस अभियान में जनभागीदारी की अपील करते हुए कहा था कि यह शपथ ही नहीं बल्कि एक जन अभियान है। जो नवा छत्तीसगढ़ में एक कीर्तिमान स्थापित करेगा।

मुख्यमंत्री की अपील पर राज्य में हर वर्ग के लोगों ने छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल की मुहिम का बढ़ चढ़ कर साथ दिया और एक दिन में 12 लाख 38 हजार 116 से अधिक लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेकर विश्व रिकार्ड स्थापित किया। रायपुर जिले में एक दिन में सबसे अधिक शपथ का विश्व रिकार्ड टूटा और 1 लाख 75 हजार 209 शपथ के साथ मण्डल ने लिमका बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया। साथ ही पूरे राज्य में 12 लाख 38 हजार 116 से अधिक लोगों ने शपथ लेकर इंडिया स्टार बुक ऑफ रिकार्ड एवं वर्ल्ड रिकार्ड बुक में मण्डल ने अपना नाम दर्ज कराया। छत्तीसगढ़ के आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर एवं छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल के अध्यक्ष सुब्रत साहू ने प्रदेश की जनता को धन्यवाद देते हुए मण्डल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

DRDO ने क‍िया अग्नि-1 मिसाइल का सफल परीक्षण             

Share on Social Mediaभारत ने अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया. इस प्रक्षेपण के जरिये मिसाइल के सभी परिचालन और तकनीकी मापदंडों को सफलतापूर्वक सत्यापित किया गया. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि एक जून, 2023 को ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वीप, ओडिशा से सामरिक बल कमान द्वारा एक मध्यम दूरी […]

You May Like