Chhattisgarh News: यू-ट्यूब पर वीडियो लाइक करने का झांसा,17.50 लाख पार

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

बिलासपुर. पार्ट टाइम जाब के नाम पर यू ट्यूब पर आने वाले वीडियों को लाइक करने पर रुपए दिलाने का झांसा देकर 17 लाख 50 हजार की ठगी को अंजाम दिया है. साइबर ठगों का शिकार हुए पीड़ित की शिकायत पर तारबाहर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
विनोबा नगर निवासी संदीप कुमार पांडेय (43) निवासी पार्ट टाइम नौकरी तलाश रहे थे. संदीप के मोबाइल पर एक अंजान नंबर से पार्ट टाइम जॉब का आफर मिला. प्रति वीडियो लाइक करने पर कंपनी 150 रु. देने का झांसा दिया. साइबर ठग ने पीड़ित को बताया, उनकी कंपनी ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड एक स्वतंत्र मीडिया समूह है, जो अपनी न्यूज यू-ट्यूब में डालती है. जितने ज्यादा लाइक वीडियो को मिलता है. उनका शेयर उतना ही बढ़ता है. पीड़ित को पहली बार में लाइक करने पर कुछ रुपए भी मिले. युवक कमाई देखकर लगातार रुपए दांव में लगाकर टॉस्क लेने लगा. धीरे-धीरे युवक ने टॉस्क के नाम पर 17 लाख 50 हजार रु. दांव में लगा दिए. ठगों ने टॉस्क की राशि को और बढ़ा दिया. युवक ने टास्क को लेकर बात की तो साइबर ठग रुपए लगाने पर ही जमा राशि वापस मिलने का झांसा देने लगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक हफ्ते में ED को 200 करोड़ की ठगी में FSL रिपोर्ट दाखिल करनी होगी

Share on Social Mediaनई दिल्ली . दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दो सौ करोड़ रुपये के धनशोधन मामले में एक सप्ताह में एफएसएल रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है. मामले में सुकेश चंद्रशेखर और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस आरोपी हैं. विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक की […]

You May Like