रायपुरियंस आज इस रास्ते से ना गुजरे, रहेगा ट्रैफिक जाम… बीजेपी का विधानसभा घेराव आज

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर. आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा घेराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचेंगे.घेराव कार्यक्रम के पहले रिंग रोड नंबर 3 के किनारे ग्राम कचना के पास विशाल आम सभा का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जहाँ से विधानसभा घेराव के लिए रैली निकलेगी.इस दौरान विधानसभा आने वाले सभी मार्गों में मजबूत बैरिकेट्स लगाकर रोड को ब्लॉक कर दिया गया है, जहाँ से सामान्य यातायात का आवागमन करना संभव नहीं है.अतः रिंग रोड नम्बर-3 और विधानसभा मार्ग की ओर आवागमन करने वाले वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकते हैं जो निम्नानुसार है:-

बलौदा बाजार की ओर से होकर रायपुर आने वाले वाले आम नागरिक /वाहन चालक किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए इस मार्ग के स्थान पर खरोरा से आरंग होकर रायपुर आवागमन कर सकते हैं, एवं रायपुर से बलोदा बाजार जाने वाले वाहन चालक /आम नागरिक भी इसी मार्ग से होकर आवागमन कर सकते हैं

बिलासपुर से रिंग रोड नंबर 3 होकर महासमुंद की ओर जाने वाले वाहन चालक किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए इस मार्ग को छोड़कर सीधे भनपुरी चौक से रिंग रोड नंबर 2 होकर टाटीबंध चौक से रायपुर रिंग रोड नंबर 1 होकर महासमुंद की ओर आवागमन कर सकेंगे एवं महासमुंद से बिलासपुर की ओर जाने वाले वाहन चालक भी इसी मार्ग का उपयोग कर सकेंगे.

दुर्ग भिलाई से होकर आने वाले वाहन चालक जिन्हें बलोदा बाजार जाना है वे कृपया सुविधाओं से बचने हेतु बलौदा बाजार मार्ग के स्थान पर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से आरंग होकर खरोरा तक आवागमन कर सकेंगे एवं बलौदा बाजार से रायपुर होकर दुर्ग भिलाई की ओर जाने वाले वाहन चालक भी इसी मार्ग का उपयोग कर सकेंगे

धमतरी से होकर बलौदा बाजार की ओर जाने वाले वाहन चालक एवं आम नागरिक असुविधा से बचने हेतु बलौदा बाजार मार्ग के स्थान पर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से होकर आरंग से खरोरा होकर आवागमन कर सकेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑनलाइन दवाओं की अवैध बिक्री पर केंद्र से स्थिति रिपोर्ट मांगी

Share on Social Mediaनई दिल्ली . दिल्ली हाईकोर्ट ने दवाओं की ऑनलाइन ‘अवैध’ बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के आग्रह वाली याचिकाओं पर बुधवार को केंद्र सरकार से स्थिति रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है. दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की दो सदस्यीय खंडपीठ […]

You May Like