मनोज तिवारी और निरहुआ संग भोजपुरी दबंग की टीम पहुंची बृजमोहन निवास

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 59 Second

रायपुर. सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग 2023 खेलने रायपुर पहुंची भोजपुरी दबंग की टीम सौजन्य मुलाकात करने पूर्व मंत्री एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल के निवास पहुंची. उनके साथ भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार एवं भाजपा सांसद द्वय मनोज तिवारी, निरहुआ एवं परवेश लाल, हयात खान, विक्रम भी मौजूद थे. इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल के निवास पर टीम के सभी खिलाड़ियों ने दोपहर का लंच भी लिया. इस मुलाकात के दौरान अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों को संध्या होने वाले मैच के लिए जीत की शुभकामनाएं दी.

सांसद मनोज तिवारी और निरहुआ से चर्चा करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री में विकास की अपार संभावना है. यहां पर अच्छी गुणवत्ता के साथ समाज को संदेश देने वाली फिल्में बनाई जा रही है. यहां के निर्माता, निर्देशक एवं कलाकार बेहतर समन्वय के साथ राज्य की प्रगति में अपना योगदान सुनिश्चित कर रहे हैं.

 इस मौके पर रायपुर सांसद सुनील सोनी, छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार एवं निर्माता योगेश अग्रवाल, सतीश जैन, राजेश अवस्थी, मोना सेन, संतोष अनुपम वर्मा, अलख राय, भुपेश चौहान, सीमा कौशिक, के जयेश, रश्मि देवांगन, देव वैष्णव सहित छत्तीसगढ़ के कई फिल्मी सितारे भी मौजूद थे.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायपुर: जानलेवा हमला करने वाला तिवारी मसाला सेंटर का संचालक ओमकार तिवारी गिरफ्तार, पुलिस ने कान पकड़कर पैदल चलवाया

Share on Social Mediaरायपुर. प्रार्थी लोचन चौहान ने थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी बहन पूर्व में तिवारी मसाला सेन्टर में काम करती थी. प्रार्थी की बहन द्वारा तिवारी मसाला सेन्टर के मालिक ओमकार तिवारी को मैं यहां काम नही करूंगी कहने के बाद भी वह उसे बार-बार […]

You May Like