साहस का परिचय देने वाले वीर बच्चे सम्मानित

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर वायएमएस यूथ फाउंडेशन और रोटरी क्लब ऑफ रायपुर नॉर्थ ने रविवार को वीर बाल दिवस मनाया. सिविल लाइंस स्थित वृंदावन हॉल में चार वीर बच्चों का सम्मान किया गया. वायएमएस के अध्यक्ष बॉबी होरा और रोटरी क्लब के प्रेसीडेंट श्याम सुंदर खंगन ने बताया कि यह पहला मौका है जब प्रदेश में इस तरह वीर बाल दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में अमित जैन, धर्मेंद्र सिसोदिया, हरजोत सिंह सैलानी, अशोक श्रीवास्तव, सुरेश छाबड़ा के अलावा सामाजिक संस्थाओं, स्कूल-कॉलेज के छात्र शामिल हुए. कार्यक्रम में दो बालिकाओं को नदी में डूबने से बचाने के लिए सीताराम यादव, अपनी छोटी बहन को नदी में डूबने से बचाने के लिए जामवती का सम्मान किया गया.

छोटे भाई की बचाई थी जान

पागल कुत्ते के हमले से अपने छोटे भाई को बचाने वाली छाया विश्वकर्मा और एक फोन छीनकर भाग रहे पाकिटमार से फोन वापस लेकर उसे पुलिस के हवाले करने वाली सोनिया बेशी का सम्मान किया गया. इस दौरान महेंद्र सिंह होरा, सुरिंदर सिंह अशोक डोडेजा, त्रिलोकचंद बरड़िया, राजेंद्र सिंह भूटानी, अजीत कुकरेजा समेत अन्य उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरकार अब अपना भ्रष्टाचार छिपाने नए पैतरे अपना रही है:भाजपा

Share on Social Mediaरायपुर. छत्तीसगढ़ के पूर्व  पीडब्लूडी मंत्री और भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने  रायपुर शहर के स्काई  वाक पर राज्य सरकार की तरफ से ईओडब्लू और एसीबी को जांच सौंपे जाने के मामले में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि स्काई वाक को लेकर कांग्रेस सरकार का […]

You May Like