जगदलपुर से दिल्ली तक शुरु हो सकती है सीधी उड़ान

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जगदलपुर (Jagdalpur) से नयी दिल्ली तक के लिए जल्दी ही सीधी उड़ान सेवा शुरु हो सकती है. सूत्रों के अनुसार जगदलपुर (Jagdalpur) को हैदराबाद (Hyderabad) और रायपुर (Raipur) से हवाई मार्ग के जरिए जोड़ने वाली विमानन कंपनी अलायंस एयर (Alliance Air) जल्द ही जगदलपुर से नई दिल्ली (New Delhi) तक की सीधी उड़ान सेवा शुरू करने की तैयारी में है. इसके लिए मुख्यालय को चार प्रस्ताव भिजवाए गए हैं. जिसे भी पारित किया जाएगा, उसके अनुसार यहां से सेवाएं प्रारंभ की जाएंगी.

एयरपोर्ट (Airport) सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक प्रस्ताव में जगदलपुर और नई दिल्ली के बीच जिन शहरों को जोड़ने की राय दी गई है, उसमें इंदौर, भोपाल और बनारस का जिक्र है. इस तरह से कुल 4 प्रस्ताव तैयार कर भिजवाए गए हैं. स्टेशन प्रबंधक पवन शर्मा ने बताया कि प्रस्ताव को जल्द स्वीकृति मिल जाने की उम्मीद है. आंतरिक सर्वे में जो फीडबैक मिला, उसे आधार बनाकर दिल्ली का रूट मांगा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भानुप्रतापपुर उपचुनाव : तीसरे राउंड की गिनती पूरी, कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री 5296 मतों से आगे

Share on Social Mediaभानुप्रतापपुर. भानुप्रतापपुर उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी शुरुआत से ही आगे चल रही है. अब तक तीसरे राउंड की गिनती पूरी हो गई है. तीसरे राउंड में कांग्रेस 5296 मतों से आगे है. जानिए हर राउंड का अपडेट पहला राउंड कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी […]