छत्तीसगढ़ के 10 अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 53 Second

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में पुलिस और जेल विभाग के अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक, सराहनीय सेवा के लिए भारतीय पुलिस पदक, यूनियन होम मिनिस्टर मेडल, सराहनीय सुधार सेवा पदक, गुरू घासीदास पुरस्कार, राज्यपाल पुरस्कार, रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार, वीर नारायण सिंह पुरस्कार और पुलिस महानिदेशक पुरस्कार के लिए चयनित अधिकारियों को पुरस्कार प्रदान किया. उन्होंने वर्ष 2021 और 2020 में इन पुरस्कारों के लिए चयनित अधिकारियों को भी पुरस्कृत किया.

 मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेश के दस अधिकारियों कों इस साल (2022) के पुलिस वीरता पदक, दस अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए भारतीय पुलिस पदक, आठ अधिकारियों को यूनियन होम मिनिस्टर मेडल तथा जेल विभाग के आठ अधिकारियों को सराहनीय सुधार सेवा पदक से पुरस्कृत किया. मुख्यमंत्री ने बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी और छत्तीसगढ़ बल, बीजापुर में 15वीं वाहिनी के सेनानी विवेक शुक्ला को भी सराहनीय सेवा के लिए भारतीय पुलिस पदक प्रदान किया.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रपति द्रौपदी और पीएम मोदी ने 'सदैव अटल' समाधि पर की पुष्पांजलि, पूर्व पीएम को किया नमन

Share on Social Mediaनई दिल्ली, 16 अगस्त देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की चौथी पुण्यतिथि पर उनके समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ पर पुष्पांजलि और प्रार्थना सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि […]