रायपुर. पीड़िता थाना मनेन्द्रगढ आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 जून 2022 को अपने सहेली से रात्रि करीब 11:30 बजे मिलने गई थी. दरवाजा नहीं खोलने पर वहां खडे़ एक व्यक्ति से फोन मांगी और उसको काल की, फोन नहीं उठाने पर वापस जाने लगी तभी वहां खड़े विधिविरूद्व बालक ने पीड़िता का गला पकड़कर कुछ दूर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया और उसे किसी को नहीं बताने, बताने पर जान से मारने की धमकी दी उसके पश्चात पुनः 14.06.2022 को रात्रि करीब 10 बजे पीड़िता को विधिविरूद्व बालक और उसके दो साथी आकाश केवंट और मो. अकरम जबरजस्ती अपनी कार में बैठाकर चैनपुर गोदाम के पास ले गये. जो बारी-बारी से पीडिता के साथ बलात्कार किये है. पीडिता की रिपोर्ट पर थाना मनेन्द्रगढ में अपराध क्रमांक 285/2022 धारा 363,366,376,376(घ) भादवि, पाक्सो एक्ट की धारा 4,6 एवं 3(2)(ट) एससी/एसटी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया एवं सम्पूर्ण घटनाक्रम से तत्काल पुलिस अधीक्षक कोरिया त्रिलोक बंसल को अवगत कराया गया उनके निर्देशन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ़ राकेश कुमार कुर्रे के नेतृत्व में थाना मनेन्द्रगढ़ टीम द्वारा विभिन्न स्थानो से आरोपियो को घेराबंदी कर पकड़ा गया और आरोपियों द्वारा घटना कारित करना स्वीकार करने पर एवं घटना मे प्रयुक्त कार को जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड में पेश किया गया है.
सम्पूर्ण कार्यवाही में सचिन सिंह थाना प्रभारी, सहायक उप निरीक्षक आर0एन0 गुप्ता, प्रधान आरक्षक इस्ताक खान, पुरूषोत्तम बघेल, आरक्षक प्रमोद यादव, जितेन्द्र ठाकुर ,राजेश कुमार, शम्भू यादव, सैनिक विमल लकड, विनीत सोनी की सराहनीय योगदान रहा.
छत्तीसगढ़ः नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक बलात्कार करने वाले 24 घंटे में गिरफ्तार
Read Time:2 Minute, 35 Second
