श्री मेडिशाईन हास्पिटल के समर्पित सेवा और सफलता के 11 गौरवशाली वर्ष पूरे हुए

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर. सेवा और समर्पण चिकित्सा व्यवसाय का पहला अनिवार्य गुण माना जाता है. पिछले एक दशक में छत्तीसगढ़ राज्य में चिकित्सा के क्षेत्र में आशातीत प्रगति हुई है. ऐसी ही सेवा और समपर्ण का भावना को सामने रखकर श्री मेडिशाईन हास्पिटल की शुरूआत की गई थी. जो इन वर्षों में प्रगति की सीढ़ियां चढ़ते श्री मेडिशाईन मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल के रूप में अपनी 11वीं वर्षगाठं मना रहा है. छत्तीसगढ़ के इस अत्याधुनिक हास्पिटल में सभी प्रकार के विशेषज्ञ डाक्टर्स मरीजों के इलाज में अपने अनुभव व स्किल का लाभ उन्हे देते हैं. श्री मेडिशाईन हास्पिटल में पिछले 11 वर्षों की उपलब्धियों पर गौर करे तो सफलता की कहानी सजीव हो उठती है.
143700 से अधिक ओपीडी, 83900 से अधिक भर्ती मरीजों का उपचार, 7200 से अधिक ब्रेन सर्जरी, 8300 से अधिक स्पाइन सर्जरी, 7000 से अधिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, 26000 से अधिक एक्सीडेंट व ट्रामा केसेस, 6500 से अधिक निःशुल्क कटे फटे होंट एवं तालू की सर्जरी किया गया .
अस्पताल के डायरेक्टर डॉ सुशील शर्मा, डॉ. राजेश जैन, एवं हर्श जैन टाटिया ने हास्पिटल की उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं के संबंध में बतलाया कि श्री मेडिशाईन हास्पिटल की शुरूआत सेवा और समर्पण की भावना के साथ, 3 जूलाई 2011 को की गई थी. उनका उद्देश्य छत्तीसगढ़ के लोगों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना था. ताकि गरीब जनता को बाहर दूसरे शहरों में जाकर इलाज कराने की परेशानियों से छुटकारा मिल सके. उन्होने बतलाया कि शुरूआत से अब तक निरंतर प्रगति और जरूरतों के मुताबिक नई व आधुनिक चिकित्सा सुविधायें हास्पिटल में उपलब्ध की जाती रही है.
वर्ष 2014 में ब्रेन व स्पाइन की सर्जरी कम्प्युटर नेवीगेशन मशीन के द्वारा करने की सुविधा की शुरूआत की गई, जनवरी 2021 में कम्प्लीट कार्डियेक युनिट की स्थापना की गई एवं मार्च 2022 में हायपरबेटिक आक्सीजन थेरेपी भी प्रारंभ की गयी, जो मध्यभारत में पहली बार श्री मेडिशाईन हॉस्पिटल में उपयोग किया जा रहा है. थुलेनियम लेजर किड़नी व प्रोस्ट्रेट स्टोन की सर्जरी में सहायक होते है. डायरेक्टर डॉ. राजेश जैन एवं हर्श जैन टाटिया ने कहा कि हमारे हास्पिटल में हमेशा कुछ नया करने पर ध्यान दिया जाता है, अल्ट्रासाउंड इन्डोस्कोपी, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी , गॉल ब्लेडर , प्रोस्ट्रेट सर्जरी व बच्चों के कटे-फटे होंठो की निःशुल्क सर्जरी द्वारा उनके चेहरे पर मुस्कान वापस लाने का प्रयास हम करते रहे हैं.
श्री मेडिशाईन हास्पिटल के डायरेक्टर डॉ. राजेश जैन, डॉ सुशील शर्मा एवं हर्श जैन टाटिया तथा अन्य सभी डाक्टर्स ने हास्पिटल के 11वीं वर्षगाठं के अवसर पर सभी शुभचिंतकों का उनके सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार पुलिस ने पीएम मोदी को निशाना बनाने की योजना बना रहे आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 2 गिरफ्तारों में पूर्व सिपाही भी शामिल

Share on Social Mediaपीएम नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने की साजिश रच रहे एक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल का पटना में भंडाफोड़ कर दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. पटना में एक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है और दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है. […]

You May Like