8 हजार करोड़ ऐंठने वाले चिटफंड कंपनी के 2 डायरेक्टर राजस्थान से गिरफ्तार…

0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 27 Second

छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरोपियों से छत्तीसगढ़ सहित देशभर से 8 हजार करोड़ रुपए ऐंठने के आरोप हैं। राजनांदगांव एसपी संतोष सिंह लगातार चिटफंड कंपनियों के खिलाफ सिलसिलेवार कार्रवाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस ने राजस्थान के सिरोही नामक शहर से आदर्श को-आपरेटिव सोसायटी के दो डॉयरेक्टर को गिरफ्तार किया है। उन पर राजनांदगांव जिले में फर्जी तरीके से निवेशकों को झांसा देकर 2 करोड़ 16 लाख रुपए डकारने का आरोप है।

सोसायटी के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस से निवेशकों ने शिकायत की थी। इस आधार पर पुलिस ने जालसाजी के तहत मामला दर्ज किया और दो आरोपी राहुल मोदी और मुकेश मोदी को गिरफ्तार किया। फर्जी तरीके से दोनों के विरुद्ध अलग-अलग राज्यों में अपराध दर्ज है। कोतवाली पुलिस की एक विशेष टीम ने आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया। अब उन्हें अदालत में पेश करने की तैयारी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पेट्रोल खत्म होते ही दूसरी बाइक चुरा लेता था चोर: बोला-महंगाई के कारण ये सब करता था; 9 मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया

Share on Social Mediaबेमेतरा पुलिस ने एक ऐसे बाइक चोर को गिरफ्तार किया है, जो पहले तो बाइक चोरी करता था। फिर जब उसका पेट्रोल खत्म हो जाए तो वह दूसरी बाइक चोरी कर लेता था और पहली को खड़ी कर देता था। उसने इसी तरह से कई बाइक चोरी […]

You May Like