गाय की सेवा करने से मिलता है पुण्य : राज्यपाल अनुसुईया उइके

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 33 Second

गौशाला संचालकों ने राज्यपाल सुश्री उइके को गौ सेवा रत्न अलंकरण से किया सम्मानित

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज खैरागढ़ के मनोहर गौशाला पहुंचकर यहां के कामधेनु माता मंदिर में पूजा अर्चना की। राज्यपाल सुश्री उइके ने गौ माता की पूजा कर मंगल कामना की। इस अवसर पर मनोहर गौशाला के संचालकों ने राज्यपाल सुश्री उइके को गौ सेवा रत्न अलंकरण से सम्मानित किया। राज्यपाल उइके ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे यहां कामधेनु माता मंदिर दर्शन करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि गौमाता अपने आप में साक्षात भगवान का अवतार है, ये मेरा गाय के प्रति लगाव एवं प्रेम है और मैं अपने घर में कई गायों का पालन कर रही हूं । उन्होंने कहा कि गौ माता के पुण्य प्रताप का लाभ जिंदगी में मिला है जिसके प्रतिफल से मैं आज लाखों-करोड़ों लोगों की सेवा कर रही हूं। उन्होंने कहा कि गाय की सेवा से बढ़कर और कोई पुण्य काम नहीं हो सकता। इस अवसर पर गौसेवा के संचालक श्री पद्म डाकलिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नए जिले के नए ओएसडी नियुक्त, इन्हें मिली जिम्मेदारी

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ में प्रस्तावित पांच नए जिलों के गठन की प्रक्रिया सरकार ने तेज कर दी है। मुख्यमंत्री की सहमति के बाद बुधवार को पांच प्रस्तावित जिलों के लिए पुलिस के विशेष अधिकारियों (OSD) की नियुक्ति कर दी गई। इन जिलों में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला भी शामिल है। इससे […]