शानदार इंफ्रास्क्ट्राचर वाले हाईटेक अस्पताल में होगा मरीजों का इलाज

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला चिकित्सालय दुर्ग में सर्जिकल विंग और हमर लैब का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमर लैब के प्रारंभ होने से जिला अस्पताल में चिकित्सा सुविधाएं और भी बेहतर हो जाएंगी। यहां किये जाने वाले विभिन्न प्रकार के चिकित्सा संबंधी टेस्ट अब कम कीमत पर हो सकेंगे। एक ओर जहां निजी संस्थान में उक्त सभी महंगे टेस्ट होते हैं।हमर लैब के शुरू होने से यहा आने वाले मरीजों को कम कीमत पर आसानी से सभी टेस्ट उपलब्ध हो जाएंगे। हमर लैब की स्थापना 50 लाख रुपये की लागत से की गई है।
श्री बघेल ने लोकार्पण के पश्चात् स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंहदेव और जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों और उनकी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी।स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को सर्जिकल विंग और हमर लैब की शुभारंभ के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। लोकार्पण के दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, विधायक श्री अरुण वोरा की उपस्थिति में श्री सिंहदेव वर्चुअल रूप से सम्मिलित हुए।
सर्जिकल यूनिट को 7 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। इसमें 10 बेड आईसीयू के है। हाइटेक सर्जिकल यूनिट के साथ ही क्रिटिकल केयर की सुविधा से जिला चिकित्सालय में चिकित्सकीय सुविधाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। जिला अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार से जहां मरीजों को लाभ पहुंचेगा, वहीं मरीजों को इलाज के लिए अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर आशा अभियान का शुभारंभ भी किया। इस अभियान के अंतर्गत सेरेब्रल पाल्सी वाले बच्चों को पोषित करने विशेष कार्यक्रम चलाया जाएगा। ऐसे बच्चों से आज मुख्यमंत्री मिले। उन्होंने अभियान की प्रशंसा की। इसके साथ ही उन्होंने किशोरी छात्राओं के हिमोग्लोबिन जांच के अभियान की शुरुआत भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जानिए आज आपकी ग्रह-दशाएं क्या कहती है

Share on Social Mediaमेष :आज व्यापारिक योजना में आपको अपने जीवनसाथी की सलाह काफी मदद कर सकती है। विदेश जाने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। बड़े उम्र के लोगों को आज सांस से संबंधित बीमारी परेशान कर सकती है, सावधानी रखें। आज अपने पिता के लिए आप कोई […]

You May Like