अंतराष्ट्रीय कराटे चैंपियन है हर्षा साहू
30 नेत्रहीन युवतियों को भी सिखाया कराटे
राजधानी में कैंप भी लगा रही हर्षा
रायपुर। राजधानी की कराटे चैंपियन के नाम से मशहूर हर्षा साहू की कहानी के बारे में आज आपको बताने जा रहे है। पिछले कुछ सालों के अंदर वह 60 हजार महिलाओं और युवतियों को कराटे आरंभिक ट्रेनिंग दे चुकी है। इसमें युवतियों को अपनी रक्षा करने के गुर सिखाए जाते है ताकि अचानक होने वाले हमले के वक्त कोई मुकाबला कर पाएं। श्रीमती साहू के मुताबिक पांच साल पहले 40 हजार महिला और युवतियों को सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाने के बाद राष्ट्रीय अवार्ड हासिल किया था। लेकिन अब वह यह संख्या 60 हजार के करीब पहुंच गई है। उनकी इसी कोशिश के कारण नगर निगम रायपुर द्वारा उन्हें स्वच्छता का ब्रांड एंबेसेडर बनाया गया है। हर्षा बताती है कि उनके पिता कमला नारायण साहू पहलवान थे, पिता को देखकर उनके मन में कराते के प्रति जिज्ञासा जगी और अपने गुरू अजय साहू के पास कराते सीखने जाने लगी। इसके बाद तो उन्होंने कभी पीछे मुडकर नहीं देखा। अब तक उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की दस प्रतियोगिताओं में 7 मेडल हासिल किए है, लेकिन शादी और फिर बच्चे के बाद उन्होंने कराटे की प्रैक्टिस कम कर दी थी, लेकिन दिल्ली में हुए निर्भया कांड ने उनको झकझोर दिया और उन्हें यह महसूस हुआ कि उन्होंने जो सीखा है, वह आगे बढ़ाने की जरूरत है। ताकि निर्भया जैसे कांड ही न हो।
CM Bhupesh Baghel ने दुर्ग में अमृत मिशन योजना के फेज-1 की शुरुआत की
Fri Apr 22 , 2022
Share on Social MediaCM Bhupesh Baghel News रायपुर/CM Bhupesh Baghel ने आज दुर्ग में अमृत मिशन योजना के फेज-1 का शुभारंभ किया। लगभग 140 करोड़ रूपए की इस योजना के माध्यम से 32 हजार परिवारों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी। इसके अंतर्गत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के रिनोवेशन के […]
