खैरागढ़ उपचुनाव में यशोदा को मिली 20 हज़ार वोटों से जीत

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 46 Second

छत्तीसगढ़ में ख़ैरागढ विधानसभा सीट पर विधायक देवव्रत सिंह के निधन के कारण 12 अप्रैल को उपचुनाव का मतदान हुआ था। मतदान के बाद आज हुई मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने 20166 वोट से जीत दर्ज की। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल और कांग्रेस की यशोदा वर्मा के बीच सीधा मुकाबला था। जीत दर्ज करने के बाद यशोदा वर्मा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने रायपुर आएंगी।

12 अप्रैल को हुए मतदान के लिए कांग्रेस की तरफ से सीएम भूपेश बघेल अपनी कैबिनेट के साथ प्रचार अभियान का जिम उठा रखे थे, तो वहीँ भाजपा की तरफ से पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह सहित पूर्व मंत्रियों ने प्रचार किया। इसके साथ ही भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते के अलावा मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह भी पहुंचे थे। प्रचार अभियान के दौरान छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को मिलकर जिला बनाने की घोषणा की। सीएम भूपेश बघेल की यही घोषणा खैरागढ़ सीट पर कांग्रेस को जीत दिलवाने मास्टर स्ट्रोक साबित हुआ।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ की जनकल्याणकारी नीतियों की वजह से कांग्रेस ने जीता फिर भरोसा: सीएम

Share on Social Mediaमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज खैरागढ़ विधानसभा के उप निर्वाचन में कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से मिली जीत पर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा है कि खैरागढ़ के लोगों ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रमों के प्रति एक […]

You May Like