तुंहर सरकार तुंहर द्वार: 10 माह में 8 लाख से ज्यादा लाइसेंस पहुंचा घर | CM Bhupesh Baghel

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

CM Bhupesh Baghel news

CM Bhupesh Baghel की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री अकबर के मार्गदर्शन में प्रदेश में परिवहन विभाग की नई सुविधा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत केवल जून से मार्च माह तक 10 माह की अवधि में 8 लाख 52 हजार 136 स्मार्ट कार्ड आआ1कधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र और ड्राइविंग लायसेंस आवेदकों के घर भेजे जा चुके हैं। इनमें 05 लाख 61 हजार 799 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा 2 लाख 90 हजार 337 ड्राइविंग लायसेंस शामिल हैं।
परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार‘ के सुव्यवस्थित संचालन के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। परिवहन विभाग द्वारा संचालित ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार‘ योजना लोगों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। इसमें लोगों को परिवहन संबंधी 22 सेवाएं उनके घर के द्वार पर पहुंचाकर दी जा रही है। जन केन्द्रित इस सुविधा के अंतर्गत लोगों को अब बार-बार परिवहन विभाग का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। इससे आवेदकों के धन तथा समय दोनों की ही बचत हो रही है।

cm bhupesh baghel


परिवहन विभाग द्वारा बताया गया है कि ‘तुंहर सरकार, तुंहर द्वार’ सेवा को और अधिक सुलभ बनाने के लिए विभाग द्वारा एक हेल्पलाईन नम्बर 75808-08030 जारी किया गया है, जो सभी कार्य दिवसों में प्रातः 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक कार्य करते हुए जानकारी प्रदान करता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खैरागढ़ उपचुनाव: कल होगा मतदान, रवाना हुआ दल, सुरक्षा भी बढ़ाई

Share on Social Mediaखैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार, 12 अप्रैल को मतदान होना है। मतदान के लिए मतदान दल रवाना हो गए हैं। उपचुनाव के लिए मतदान कल सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न होंगे। मतदान के लिए जिला प्रशासन द्वारा मतदान के लिए सभी व्यवस्था […]

You May Like