नलों से पंप लगाकर पानी खींचने वालों की खैर नहीं, छापेमारी के लिए जोनवार दस्ता तैयारी, पकड़े जाने पर जुर्म

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 45 Second

गर्मी के मौसम में रायपुर के लोगों को पानी की समस्या से जूझना ना पड़े इसे लेकर निगम अभी से सख्त हो चुकी है। लगातार नल से पंप लगाकर पानी खीचने वालों की शिकायत मिलने के बाद निगम के जलकार्य विभाग के भारसाधक सदस्य सतनाम सिंह पनाग ने नगर निगम के जल कार्य विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने सभी पहलुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिन क्षेत्रों के घरों में नल की धार कम पाए जाने की शिकायत मिलने पर उस इलाके के सभी घरों में छापामारी कर यह जांच किया जाएगा कि कही टुल्लू पंप से पानी तो नहीं खींचा जा रहा है।
यही नहीं शत प्रतिशत नागरिकों को भरपूर पानी देने के लिए अब पानी के पाइपलाइनों की भी निगरानी की जाएगी। पंप से पानी चोरी करते पाए जाने पर पंप की जब्ती के साथ ही पानी चोरी करने का मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।नलों में पंप लगाकर पानी खींचने शिकायतों पर वे नाराज होने के साथ ही चिंतित भी दिखे। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग पानी का बहुत दुरुपयोग करते हैं। यहां तक कि वाहनों के साथ सड़कों और पेड़-पौधों की भी बेवजह धोते हुए दिखाई देते हैं। यह पानी का व्यर्थ अपव्यय है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्यपाल का दौरा, कलेक्टर-एसपी ने किया स्वागत

Share on Social Mediaरेलवे स्टेशन पर संभागायुक्त जी. आर. चुरेन्द्र, पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव, कलेक्टर संजीव कुमार उपस्थित थे। तत्पश्चात अतिथि गृह पहुंचने पर राज्यपाल सुश्री उइके ने अधिकारियों से सरगुजा संभाग की विभिन्न गतिविधियों व विकासमूलक कार्यों पर संक्षिप्त चर्चा भी की।  इस दौरान संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के […]

You May Like