दिल्ली के प्रोफेसर पंजाब से राज्यसभा जाएंगे: AAP ने संदीप पाठक की घोषणा की; 4 सीटों के लिए क्रिकेटर हरभजन, चड्‌ढा, नरेश पटेल और किशलय का नाम चर्चा में

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

Delhi professor will go to Rajya Sabha from Punjab: AAP announces Sandeep Pathak

पंजाब से राज्यसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने Delhi IIT के एसोसिएट प्रोफेसर रहे डॉ. संदीप पाठक का नाम अनाउंस कर दिया है। वह दोपहर में नामांकन भरेंगे। संदीप पाठक ने Delhi में 2020 और फिर पंजाब में 2022 के चुनाव में पर्दे के पीछे रहकर अहम भूमिका निभाई। कल अरविंद केजरीवाल ने भी संदीप पाठक के काम की तारीफ की थी।

delhi professor

अब बाकी 4 सीटों के लिए क्रिकेटर हरभजन सिंह, पार्टी के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्‌ढा, गुजरात के पाटीदार नेता नरेश पटेल और रेडफोर्ट फिल्म निर्माता किशलय शर्मा का नाम चर्चा में है। दोपहर तक आम आदमी पार्टी सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी।

आम आदमी पार्टी की तरफ से यह नाम लगभग तय माने जा रहे हैं। हालांकि विपक्षी दलों ने अभी से सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं कि उम्मीदवार पंजाबी ही होने चाहिए। पंजाब के कोटे से दूसरे प्रदेशों के नेता नहीं भेजे जाने चाहिए। ऐसे में क्रिकेटर हरभजन को लेकर सहमति तय है। उन्हें CM भगवंत मान का भी समर्थन है क्योंकि वह उन्हें स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का भी जिम्मा देना चाहते हैं। हरभजन जालंधर के रहने वाले हैं।

बाकी चारों नाम बाहरी हैं। हालांकि राघव चड्‌ढा को लेकर भी सहमति तय है। डॉ. संदीप पाठक की कल खुद अरविंद केजरीवाल ने विधायकों के आगे तारीफ की। नरेश पटेल को गुजरात विधानसभा चुनाव में पाटीदार समाज को जोड़ने के लिए भेजा जा रहा है।

ताजा खबरों के लिए फॉलो करें- https://www.aamaadmi.in/

Follow us on- Facebook

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री सीमेंट के प्लांट में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Share on Social Mediaबलौदाबाजार स्थित श्रीसीमेंट के प्लांट में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग की लपटें और उससे उठने वाला काले धुएं का गुबार इतना ज्यादा है कि दूर से ही दिखाई दे रहा है। हादसे का कारण स्पष्ट नहीं है। हालांकि बताया जा रहा है कि वेल्डिंग […]

You May Like