खुशियां बांटने से जीवन में भरते है खुशियों के रंग

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 51 Second

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रंगों के पर्व होली के अवसर पर राजधानी रायपुर के सुभाष स्टेडियम में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने निगम परिवार द्वारा आयोजित समारोह में प्रदेशवासियों, निगम के पदाधिकारियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, सफाई कामगारों को होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। महापौर श्री ढेबर ने गौठान में महिला स्वसहायता समूहों द्वारा गोबर से बने गुलाल से तिलक लगाकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्यौहार है। पुराने गिले-शिकवे भुलाकर सभी इस त्यौहार को मिल-जुलकर मनाते हैं, तभी जीवन में खुशियों के रंग चढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि इस पर्व के दौरान शहर में सौहार्द्रपूर्ण अच्छा वातावरण रहे, बच्चे, बूढ़े, नौजवान सभी मिलकर इस पर्व को मनाएं और आपस में होली की खुशियां बांटे। मुख्यमंत्री ने नगर निगम के महापौर से कहा कि होली के पर्व के दौरान शहर की साफ-सफाई और पानी सप्लाई की व्यवस्था को सुचारू रखने की जरूरत है। क्योंकि इस पर्व में सबसे ज्यादा उपयोग पानी का होता है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम मान के 10 मंत्री लेंगे शपथ, डॉक्टर और सोशल वर्कर भी शामिल

Share on Social Mediaपंजाब में CM भगवंत मान की सरकार के मंत्रियों को थोड़ी देर में शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए CM भगवंत मान राजभवन पहुंच गए हैं। पहले चरण में 10 मंत्री शपथ लेंगे। इसमें 8 पहली बार MLA बने हैं। इसके अलावा कोटकपूरा से MLA कुलतार सधवां विधानसभा […]

You May Like