हमारी मिसाइल गिरी पाकिस्तान में, टेक्निकल वजहों की जांच

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

Our missile fell in Pakistan

भारतीय रक्षा मंत्रालय ने मान लिया है कि 9 मार्च को भारत की एक missile पाकिस्तान के इलाके में 124 किलोमीटर अंदर गिरी थी। डिफेंस मिनिस्ट्री ने शुक्रवार शाम जारी बयान में कहा- यह घटना ‘एक्सीडेंटल फायरिंग’ की वजह से हुई। 9 मार्च 2022 को रूटीन मेंटेनेंस के दौरान टेक्निकल वजहों से यह घटना हुई।

सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया है और कोर्ट ऑफ इन्क्वॉयरी के ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। घटना पर हम दुख जताते हैं। अच्छी बात यह है कि इस एक्सीडेंटल फायरिंग की वजह से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स (ISPR) के डीजी मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने गुरुवार शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस घटना का खुलासा किया था। बाबर ने कहा था- भारत की तरफ से जो चीज हमारे देश पर दागी गई, उसे आप सुपर सोनिक फ्लाइंग ऑब्जेक्ट या missile कह सकते है। इसमें किसी तरह के हथियार या बारूद नहीं था। लिहाजा, किसी तरह की तबाही नहीं हुई।

 missile

बाबर की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले, पाकिस्तानी मीडिया में इस तरह की खबरें थीं कि भारत का कोई प्राईवेट एयरक्राफ्ट मियां चन्नू इलाके में क्रैश हुआ है। पाकिस्तानी फौज भी घटनास्थल मुल्तान के पास मियां चन्नू इलाका ही बता रही थी।
डीजी ISPR ने कहा- 9 मार्च को शाम 6.43 पर बेहद तेज रफ्तार से एक missile भारत से पाकिस्तान की तरफ दागी गई। हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ने इसे पकड़ लिया, लेकिन यह तेजी से मियां चन्नू इलाके में गिरी। भारत से पाकिस्तान पहुंचने में इसे 3 मिनट लगे। कुल 124 किलोमीटर दूरी तय की गई। 6.50 पर यह क्रैश हुई। कुछ घरों और प्रॉपर्टीज को नुकसान हुआ। यह मिसाइल भारत के सिरसा से दागी गई थी।

ताजा खबरों के लिए फॉलो करें- https://www.aamaadmi.in/

Follow us on- Facebook

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंजाब में 93 महिला उम्मीदवारों में से 13 की हुई जीत, इनमें भी 11 'आप' के

Share on Social Media93 women candidates in Punjab Punjab में आम आदमी पार्टी (आप) की जबर्दस्त जीत के साथ ही पार्टी की महिला उम्मीदवार कई दिग्गजों को हराकर धुरंधर बनकर उभरी हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव में 93 महिला उम्मीदवारों में से 13 ने जीत का परचम लहराया है, जिनमें से […]

You May Like