6 साल में पैसा डबल का झांसा, चिटफंड कंपनी के 5 डायरेक्टर अरेस्ट

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 56 Second

दंतेवाड़ा जिले में पुलिस ने अलग-अलग प्रकरण में 3 चिटफंड कंपनी के कुल 5 डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया है। कंपनी ने 6 साल में पैसा डबल करने का निवेशकों का झांसा दिया था। जिसके चलते 2132 निवेशकों ने कुल 4 करोड़ 37 लाख 24 हजार 154 रुपए निवेश किए हैं। जब 6 साल बीत जाने के बाद निवेशकों को उनके पैसे नहीं लौटाए गए तो पुलिस से शिकायत की गई। जिसके बाद दंतेवाड़ा पुलिस ने राजस्थान और ओडिशा से 5 डायरेक्टर को गिरफ्तार कर दंतेवाड़ा लाया है। जिन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली और गीदम थाना में कुछ लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि साईं प्रकाश ग्रुप ऑफ कंपनी, BNP इंडिया ग्रुप ऑफ कंपनी और निर्मल इंफाहोम कॉर्पोरेशन लिमिटेड कंपनी में 6 साल पहले पैसे निवेश किए थे। कंपनी के डायरेक्टर ने 6 साल में पैसे डबल करने की स्कीम बताई थी। इन तीनों कंपनियों में कुल 2132 निवेशकों ने करोड़ों रुपए लगाए थे। लेकिन स्कीम के अनुसार 6 साल का समय पूरा हुआ और पैसे मांगे गए तो कंपनी टाल मटोल करती रही। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में की गई थी।
दंतेवाड़ा के SP सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि मामले की शिकायत के बाद कंपनी के डायरेक्टरों को पकड़ने योजना बनाई गई थी। जिसके बाद तीनों कंपनी के डायरेक्टर को पकड़ने के लिए टीम को ओडिशा और राजस्थान भेजा गया। टीम ने BNP इंडिया कंपनी के डायरेक्टर दयानंद को राजस्थान के भरतपुर से गिरफ्तार किया। वहीं साईं प्रकाश ग्रुप ऑफ कंपनी के डायरेक्टर रणविजय सिंह और निर्मल इंफाहोम कॉर्पोरेशन लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर अभिषेक चौहान, प्रबल प्रताप सिंह समेत हरीश शर्मा को ओडिशा के भुनवेश्वर से गिरफ्तार किया गया है। कुल 5 लोगों की गिरफ्तारी कर सभी को दंतेवाड़ा के जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोने पर युद्ध: 2300 रुपए प्रति तोला एक दिन पहले बढ़ा, दूसरे दिन 200 रुपए की गिरावट

Share on Social Mediaरूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का असर गोल्ड कारोबार पर तेजी से पड़ रहा है। कभी रेट बढ़ रहे तो कभी अचानक कम हो जा रहा है। 24 फरवरी को जहां लखनऊ में सोने का रेट करीब 2300 रुपए प्रति तोला बढ़ा था, वहीं […]

You May Like