राजीव युवा मितान क्लब के शासी निकाय का गठन, मुख्यमंत्री होंगे अध्यक्ष

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर/छत्तीसगढ़ शासन ने राजीव युवा मितान क्लब के शासी निकाय का गठन कर दिया है। इस क्लब के अध्यक्ष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में सरकार ने 15 से 40 वर्ष आयु के युवाओं के लिए राजीव युवा मितान क्लब योजना शुरू की है, इसके तहत युवा मितान क्लब बनाये गये है। इन क्लबों के बनाये जाने की मकसद यह है कि युवाओं के माध्यम से पर्यावरण, खेल और संस्कृति के संरक्षण को बढ़ावा देना है। राज्य के सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में युवा मितान क्लब गठित किये जा रहे है।
राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से आदेश जारी कर राजीव युवा मितान क्लब के शासी निकाय गठन किया है। गठित शासी निकाय के अध्यक्ष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं, जबकि खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंत्री उमेश पटेल उपाध्यक्ष बनाये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पैंगोलिन की बड़ी मात्रा में तस्करी, प्रदेशभर में छापे, ताबड़तोड़ कार्यवाही

Share on Social Media रायपुर, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार राज्य में विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी है। इस कड़ी में जगदलपुर वन वृत्त के बस्तर वनमंडल अंतर्गत वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो, वन विभाग, कंजेरवेशन कोर सोसायटी तथा पुलिस विभाग […]

You May Like