पंजाब विधानसभा चुनाव में फिर से पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम की एंट्री, कहा कि कांग्रेसी अपने कर्मों की सजा भुगत रहे

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 49 Second

पंजाब विधानसभा चुनाव में फिर से पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम की एंट्री हो गई है। अरूसा आलम ने अब पंजाब में कांग्रेस के भीतर मचे घमासान पर तंज कसा है। अरूसा ने कहा कि कांग्रेसी अपने कर्मों की सजा भुगत रहे हैं। इसे उन्होंने पोएटिक जस्टिस करार दिया। अरूसा ने यह भी कहा कि पंजाब में हो रहे चुनाव पर उनकी पूरी नजर है।

मीडिया से बातचीत में अरूसा ने कहा कि अलोकतांत्रिक तरीके से चरणजीत चन्नी जैसा कमजोर सीएम बनाया गया है। अरूसा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को फाइटर करार दिया। अरूसा ने कहा कि कैप्टन मंझे हुए और साफ-सुथरे नेता हैं। राजनीति को उनकी जरूरत है।
अरूसा आलम ने कहा कि कांग्रेस ने पहले सुनियोजित साजिश रचकर कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम की कुर्सी से हटाया। यह अलोकतांत्रिक था। पिछले चुनाव में पंजाब ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को चुना था। कांग्रेस ने बेशर्मी से कैप्टन अमरिंदर सिंह की पीठ में छुरा मारा।

अरूसा आलम ने कहा कि नवजोत सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने उनके बारे में जो मर्जी कहा हो लेकिन उन पर भी गंभीर आरोप है। यह कहा जाता है कि सिद्धू मुंबई में बैठे रहते थे और उनका मंत्रालय नवजोत कौर सिद्धू चलाती थी। वह पैसा भी लेती थी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

धान का सही दाम, समय पर टोकन मिलने से किसान खुश

Share on Social Media छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी योजनाओं एवं फैसलों से अन्न उपजाने वाले किसानो में प्रसन्नता व्याप्त है। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर किसानों से 1 दिसम्बर 2021 से 35 उपार्जन केंद्रों में धान की खरीदी की जा रही है। चालू सीजन में धान खरीदी कार्य के लिए  कुछ ही […]

You May Like