रायपुर,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 5 फरवरी को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। श्री बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि बसंत पंचमी से ऋतुराज बसंत का आगमन होता है, इस समय प्रकृति अपना सर्वाेच्च निखार लिए होती है इसलिए बसंत पंचमी को हरियाली और फसल के त्यौहार के रूप में भी मनाते हैं। इस दिन विद्या, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती की आराधना भी की जाती है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कामना की है कि ऋतु परिवर्तन के साथ यह पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, ऊर्जा और उत्साह का संचार लेकर आए।
प्रदेश में तापमान में गिरावट, कहीं-कहीं ठंडी के आसार
Sat Feb 5 , 2022
Share on Social Mediaप्रदेश में कुछ हिस्सों में गुरूवार रात बारिश हुई है, जिसके चलते तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। अगले 2 दिनों के दौरान छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। जिसकी वजह से कई इलाकों में ठंड बढ़ […]
