जांजगीर जिले में पति ने अपनी ही पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। वो अपनी बीवी पर ही शक करता है। वो हमेशा उसे ताने मारता था कि तुम किसी दूसरों मर्दों से बात करती हो। सोमवार को भी उसने यही कहा, फिर सबके सामने ही पत्नी को पीटने लगा। बात यही नहीं रुकी उसने अपनी बीवी के चेहरे को दांत से काट दिया। मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है।
सोमवार को इस मामले को लेकर मुलमुला क्षेत्र में रहने वाली मंजू देवी चातुर(42) ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने अपनी शिकायत में बताया है कि वह आरसमेटा मोड में होटल चलाती है। सोमवार को भी वह होटल खोलकर लोगों को नाश्ता दे रही थी। इसी बीच उसका पति मंगल चंद(45) वहां पहुंच गया।
मंगल चंद ने पहुंचते ही उसको गाली देना शूरू कर दिया। फिर से यह कहना लगा ति तुम दूसरों मर्दों से बात करती हो, मैं सब जानता हूं। इस दौरान मंजू उसे गाली देने और चिल्लाने से मना करती रही।
