फूड इंस्पेक्टर का बेटा लापता, ये बातें कहकर निकला

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 48 Second

बिलासपुर में छड़ सीमेंट का कारोबार करने वाला युवक शनिवार दोपहर बैंक जाने निकला था। इसके बाद से वह गायब है। इस दौरान उसने अपने फूड इंस्पेक्टर पिता को बोला कि वह सल्फास खा लिया है। पता लगाने पर युवक को लोकेशन रतनपुर में मिला, तब पूरी रात उसकी तलाश कर परिजन परेशान होते रहे। मगर 23 घंटे बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला है। मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, तिफरा के महाराणा प्रताप नगर स्थित श्रीराम पार्क निवासी भिन्नु लाल स्वर्णकार (56 साल) फूड इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उनका बेटा मुकेश कुमार स्वर्णकार (23 साल) छड़ सीमेंट का व्यवसाय करता है। वह BBA की पढ़ाई किया है। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे अपने स्कूटी क्रमांक CGIOAL1338 से बैंक जाने के लिए घर से निकला था। शाम करीब 4.15 बजे उसका मोबाइल बंद मिला और वह घर नहीं आया था। तब परेशान परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। करीब 5 बजे मुकेश ने अपने पिता को फोन किया और बताया कि वह रतनपुर में है और सल्फास खा लिया है। इस पर उसकी तलाश करते हुए परेशान परिजन रतनपुर पहुंचे। परिजन ने इस घटना की सूचना रतनपुर थाने में दी। तब पुलिस पूरी रात उसकी तलाश में जुटी रही।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

सीएम चन्नी लड़ेंगे भदौड़ से चुनाव, 3 विधायकों की टिकट कटी

Share on Social Media पंजाब चुनाव के लिए कांग्रेस ने 8 कैंडिडेट्स की अंतिम लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें नवांशहर के विधायक अंगद सैनी, जलालाबाद के विधायक रमिंदर आवला और अटारी से तरसेम डीसी की टिकट काट दी गई है। नवांशहर से कांग्रेस ने सतबीर सिंह सैनी को टिकट […]

You May Like