वीरता पुरस्कार की घोषणा, बीजापुर एसपी समेत इन पुलिसकर्मियों के नाम शामिल

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर वीरता पुरस्कार की घोषणा की जाती है। इस साल भी 73वें गणतंत्र दिवस 2022 के खास अवसर पर भारत सरकार ने वीरता पुरस्कार पाने वाले जवानों और पुलिस अफसरों की घोषणा की है। भारत सरकार ने ITBP को 18 पदक प्रदान किए। इसके साथ ही वीरता के लिए 3 पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए 3 राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए 12 पुलिस पदक देने की घोषणा की।

होम मिनिस्ट्री द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार 10 पुलिस अफसरों को अदम्य साहस के लिए गैलेंट्री अवार्ड और साथ ही 10 जवानों को सराहनीय सेवा के लिए प्रधानमंत्री मेरिटॉरियस अवार्ड दिया जायेगा। बता दें कि, इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ से 10 जवानों और अफसरों का गैलेंट्री अवार्ड के लिए चयन किया गया है।

बीजापुर के एसपी कमललोचन कश्यप
डीएसपी सुरेश लकड़ा
इंस्पेक्टर रामेश्वर देशभुख
सहायक आरक्षक सन्नू हेमला
सहायक आरक्षक निरंजन तिग्गा
इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार साहू
इंस्पेक्टर अजय कुमार सिन्हा
इस्पेक्टर सुशील आदित्य सिन्हा
एसआई संजय पोट्टाम
प्लाटून कमांडर जयविरेश यादव

Next Post

राज्यपाल रायपुर में और सीएम जगदलपुर में फहराएंगे तिरंगा

Share on Social Mediaराज्यपाल अनुसुईया उइके गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में सवेरे नौ बजे ध्वजारोहण करेंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में ध्वजारोहण […]