धान बोरी में आग लगने का मामला, ये सच्चाई आई सामने

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 48 Second

बिलासपुर जिले के धान संग्रहण केंद्र मोपका में 19 जनवरी 2022 को सायं 5.30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। धान संग्रहण केंद्र मोपका के प्रभारी कृष्ण कुमार राठौर ने आग लगने की सूचना तत्काल ही अपने वरिष्ठ अधिकारियों समेत अग्निशमन दल को दी। इस सूचना पर जिला विपणन अधिकारी उपेन्द्र कुमार , सहायक खाद्य अधिकार राजीव लोचन तिवारी, खाद्य निरीक्षण मनोज बघेल और पुलिस चौकी प्रभारी श्री मनोज पटेल तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही नगर निगम के दो अग्निशमन वाहन धान संग्रहण केंद्र में पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।
आग पर नियंत्रण पाए जाने के पश्चात धान संग्रहण केंद्र के प्रभार कृष्ण कुमार राठौर से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी मोपका के प्रभारी ने मौके का निरीक्षण करते हुए घटनास्थल का पंचनामा कराया । जिला विपणन अधिकारी, बिलासपुर उपेन्द्र कुमार के अनुसार आग धान संग्रहण केंद्र के अंतिम छोर पर डम्प कटे-फटे और अनुपयोगी प्लास्टिक की बोरियों में लगी थी जिससे संग्रहण केंद्र में उपस्थित धान को किसी प्रकार की क्षति नहीं हुयी है।  

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

गोवा में बीजेपी ने 34 उम्मीदवारों की सूची जारी, पूर्व सीएम के बेटे को नहीं मिली टिकट

Share on Social Mediaभारतीय जनता पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए 34 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इस लिस्ट में पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर का नाम शामिल नहीं है। वे पणजी सीट पर अपनी दावेदारी ठोक रहे थे, लेकिन पार्टी ने उनकी जगह आटांसियो मोंसेराते […]