इंदौर के फार्म हाउस में छत्तीसगढ़ की युवती को बंधक बनाकर गैंगरेप मामले के तार अब मानव तस्करी

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

इंदौर के फार्म हाउस में छत्तीसगढ़ की युवती को बंधक बनाकर गैंगरेप मामले के तार अब मानव तस्करी से जुड़ रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को बेमेतरा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी उज्जैन के नागदा थाने का जिला बदर बदमाश विपिन भदौरिया है। वह अपने साथियों के साथ रैकी करने के लिए युवती के गांव में पहुंचा था। उसके बाकी साथी भागने में सफल हो गए। इस संबंध में इंदौर पुलिस को सूचना दे दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, बेमेतरा के बीजागांव की रहने वाली 32 साल की युवती से इंदौर में गैंगरेप किया गया। आरोप है कि मांगलिया स्थित युवराज फार्म हाउस के मालिक और बिल्डर राजेश विश्वकर्मा ने युवती को डेढ़ महीने तक बंधक बनाए रखा। इस दौरानअपने दोस्तों अंकेश बघेल, विवेक विश्वकर्मा और विपिन भदौरिया के साथ मिलकर गैंगरेप किया। इस दौरान युवती के शरीर को जगह-जगह सिगरेट से दागा गया और दांत से काटा था।

Next Post

अब कोरोना मरीजों को पूरा पता के साथ दो रिश्तेदारों का नंबर देना अनिवार्य

Share on Social Media कोरोना में लोगों की लापरवाही और शातिराना तरीकों ने जांच की सख्ती बढ़ा दी है। रायपुर जिला प्रशासन ने पूरा पता और तीन फोन नंबर लिखाए बिना किसी की कोरोना जांच नहीं करने का निर्देश दिया है। जांच कराने वाले को खुद के अतिरिक्त दो नजदीकी […]

You May Like