एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान शुकवार की तड़के निधन हो गया। लखनऊ स्थित आवास में हार्ट अटैक की वजह से उनकी निधन हुआ। जिसके बाद से पूरे मीडिया जगत में शोक की लहर है।
उन्हे तुरंत ही अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। कमाल खान की शादी पत्रकार रुचि कुमार के साथ हुई थी। वह अपने परिवार के साथ लखनऊ के बटलर पैलेस स्थित सरकारी बंगले में रहते थे। शुक्रवार तड़के उन्होंने वहीं अंतिम सांसें लीं।
