पीएम सुरक्षा चूक मामले में रिटायर्ड जज करेंगे जांच, ये टीम भी रहेगी मौजूद

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 21 Second

पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा चूक मामले की जांच अब सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अगुआई वाली कमेटी करेगी। इसमें राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के DG और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के पंजाब यूनिट के एडिशनल DG शामिल होंगे। सोमवार को चीफ जस्टिस एनवी रमना की अगुआई वाली बेंच ने यह आदेश दिए। माना जा रहा है कि अब इस मामले की जांच कर रही केंद्र और पंजाब सरकार की जांच कमेटियां रद्द हो गई हैं।

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को इस मामले सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने कहा कि PM के दौरे पर ब्लू बुक के हिसाब से सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए। राज्य में DGP की देखरेख में रूट पर सुरक्षा इंतजाम किए जाने थे, लेकिन इसमें चूक हुई। इस मामले में पंजाब के अफसरों को नोटिस दिया गया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

अब बाहरी व्यक्ति के मंत्रालय महानदी भवन सचिवालय इंद्रावती भवन में प्रवेश पर प्रतिबंध

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर थमने के बजाय फुल स्पीड से बढ़ता जा रहा है. वहीँ रायपुर में वायरस की रफ़्तार बेलगाम होती जा रही है. कोरोना की डराने वाली रफ़्तार को देखते हुए अब मंत्रालय महानदी भवन एवं सचिवालय इंद्रावती भवन में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश […]

You May Like