यूपी में चुनाव से पहले पुलिस अफसरों को मिली पदोन्नति, जानें आप किसे क्या पोस्ट मिला

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 54 Second

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सरकार ने 28 IPS अफसरों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। इसके साथ ही SP रैंक के 10 अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड भी दिया गया। नए साल के तोहफे के रूप में सरकार ने गुजरे साल के आखिरी दिन इसकी सूची जारी की, जिसके राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं।

प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के साथ ही नौकरशाहों पर भी तगड़ा शिकंजा कसने की नीतियां तैयार की गई थी। भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस के तहत अनिवार्य सेवानिवृत्त के फैसले ने ब्यूरोक्रेसी में सरकार के प्रति नकारात्मक नजरिया पैदा कर दिया। पांच साल में सरकार ने कई बड़े अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाइयां भी की। लेकिन इसकी जद में ज्यादातर IPS ही रहे। इससे भी IPS और IAS के बीच भेदभाव के नजरिये से इन कार्रवाइयों को देखा गया।
नौकरशाहों की यह नाराजगी नुकसानदेह न साबित हो इसलिए काफी पहले तैयार हो चुकी प्रमोशन की इस सूची को नए साल पर जारी करके सरकार ने उनके हितैषी होने का संदेश दिया है।

एक अफसर DG चार ADG बनाये गए

अपर मुख्य सचिव गृह, अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि भारतीय पुलिस सेवा के पदोन्नत अधिकारियों में अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चन्द्र को पुलिस महानिदेशक, 4 पुलिस महानिरीक्षकों नवीन अरोरा, मोहित अग्रवाल, गजेन्द्र कुमार गोस्वामी और भजनी राम मीना को अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। इसके अलावा 3 पुलिस DIG में डॉ प्रीतिन्दर सिंह, लव कुमार व चन्द्र प्रकाश-।। को IG के पद पर पदोन्नति मिली है।
20 SP बने DIG, 10 को मिला सेलेक्शन ग्रेड

अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि 7 पुलिस अधीक्षकों भारती सिंह, विपिन कुमार मिश्रा, माधव प्रसाद वर्मा (रिटायर्ड), सभाराज, स्वामी प्रसाद, सौमित्र यादव और रमेश को सेलेक्शन ग्रेड के साथ पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। 13 पुलिस अधीक्षकों सुरेशराव आनन्द कुलकर्णी, अमित वर्मा, एन कोलान्ची, सर्वेश कुमार राना, श्रीपति मिश्र, अजय कुमार सिंह, जुगुल किशोर, विनोद कुमार मिश्रा, बालेन्दु भूषण सिंह, देवेन्द्र प्रताप नारायन पाण्डेय, सुधीर कुमार सिंह, अरविन्द भूषण पाण्डेय और राजीव मल्होत्रा को पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर प्रोन्नति किया गया हैै। 10 पुलिस अधीक्षकों में केशव कुमार चौधरी, अजय कुमार साहनी, पवन कुमार, अनीस अहमद अन्सारी, अखिलेश कुमार चैरसिया, शिवासिम्पी चन्नपा, दिनेश कुमार पी, मुनिराज जी, बबलू कुमार व सन्तोष कुमार सिंह को सेलेक्शन ग्रेड के वेतनमान पर पदोन्नत किया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

जानिए आज आपकी ग्रह-दशाएं क्या कहती है

Share on Social Media मेषआज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके रुके हुए सभी काम पूरे होंगे। आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने का विचार करेंगे, जिसमें परिवारवाले सहयोग करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नौकरी मिलने की पूरी संभावना बनी हुयी है। प्रतियोगी परीक्षा […]

You May Like