इंफोसिस के प्रेसिडेंट मोहित जोशी ने दिया इस्तीफा

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 16 Second

इंफोसिस के प्रेसिडेंट मोहित जोशी ने इस्तीफा दे दिया है. मोहित अब टेक महिंद्रा के मेनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ होंगे. मोहित जोशी पिछले 22 साल से इंफोसिस में काम कर रहे थे. मोहित जोशी जून तक कंपनी में काम करेंगे.  गौरतलब है कि हाल ही में इंफोसिस के पूर्व प्रेसिडेंट रवि कुमार ने भी इस्तीफा दे दिया था. वह आईटी कंपनी कॉग्निजेंट के सीईओ बन गए थे.   

कंपनी ने दी ये जानकारी

इंफोसिस द्वारा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में दी गई जानकारी के मुताबिक मोहित जोशी का इस्तीफा 11 मार्च 2023 से प्रभाव में आ गया है. कंपनी में उनका आखिरी दिन नौ जून 2023 को होगा. बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने मोहित जोशी द्वारा कंपनी को दी गई सेवाओं और उनके योगदान की सरहाना की है. इंफोसिस की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक मोहित के पास कंपनी के सॉफ्टवेयर, फाइनेंशियल सर्विस, हेल्थ केयर, लाइफ साइंस बिजनेस की जिम्मेदारी थी.

टेक महिंद्रा ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि  मोहित जोशी को 20 दिसंबर 2023 से कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में डायरेक्टर बनाया जाएगा. मोहित जोशी 19 दिसंबर 2023 से कंपनी के एमडी पद को संभालेंगे. कंपनी एक्ट 2013 के मुताबिक मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ के पद पर मोहित जोशी की नियुक्ति 20 दिसंबर 2023 से लेकर 19 दिसंबर 2023 यानी पांच साल तक प्रभावी होगी. मोहित ने इंफोसिस से पहले ABN Ambro, ANZ Grindlays कंपनी में काम किया है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वैज्ञानिक कारणों से समलैंगिकों को रक्तदान की इजाजत नहीं केंद्र सरकार

Share on Social Mediaनई दिल्ली . केंद्र सरकार ने कहा कि ट्रांसजेंडर, समलैंगिक पुरुषों, महिला यौनकर्मियों को रक्तदान की इजाजत नहीं है. रक्तदाताओं की सूची से बाहर करने के दिशानिर्देशों को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र ने यह जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दी है. केंद्र ने कहा कि यह […]

You May Like