सस्ती होने वाली हैं कई जरूरी दवाएं, तय हुईं 127 दवाओं की कीमतें

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

Medicine Price: देश में महंगाई की मार आम आदमी की परेशानियों को काफी बढ़ा रही है. हर चीजों के दाम आसमान छूने लगे हैं. छोटी से छोटी जरूरत में आने वाली चीजों के दाम में भी रोजाना बढ़ोतरी देखने को मिलती रहती है. ऐसे में देश वासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है. जहां रोजाना इस्तेमाल में होने वाली 127 जरूरी दवाओं के दामों में गिरावट होने वाली है.

127 दवाओं के लिए खुदरा कीमतें तय

ऐसे में सरकारी संस्था नेशनल फर्मास्युटिकल प्राइजिंग अथॉरिटी (NPPA) बड़ी दवा निर्माता कंपनियों के साथ दवाइयों की कीमतों को तय कर लिया है, न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक दवाओं की कीमत तय करने से संबंधी नियामक एनपीपीए (NPPA) ने मधुमेह, सिरदर्द और उच्च रक्तचाप के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 127 दवाओं के लिए खुदरा कीमतें तय कर दी गई हैं.

पेरासिटामोल, एमोक्सिसिलिन सहित 127 दवाइयों की कीमत हुई कम

एनपीपीए की सूची में शामिल 127 दवाओं में पेरासिटामोल, एमोक्सिसिलिन, रबप्राजोल और मेटफॉर्मिन शामिल हैं. यह ऐसी दवाइयां हैं जिसे हम रोजमर्रा की जिंदगी में उपयोग करते हैं. पेरासिटामोल (650 मिलीग्राम), जो 2.3 रुपये प्रति टैबलेट के लिए बेचा जाता है. अब इसकी कीमत 1.8 रुपये तक कर दी गई है. इस साल की शुरुआत में एनपीपीए ने पेरासिटामोल के कॉम्बिनेशन फॉर्मूलेशन की कीमतों में कमी की थी. एमोक्सिसिलिन और पोटेशियम क्लैवुलनेट की कीमत भी 22.3 रुपये से घटाकर 16.8 रुपये प्रति टैबलेट कर दी गई.

Moxifloxacin (400mg) की कीमत में भी 31.5 रुपये प्रति टैबलेट से लेकर 22.8 रुपये प्रति टैबलेट तक की छूट दी गई है. निमोनिया जैसी बैक्टीरियल इंफेक्शन संबंधी बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इस दवा की कीमत इस साल पहली बार कम की गई है. हालांकि, नई सूची में मेटफॉर्मिन (500mg) जैसी कुछ दवाओं की कीमत 1.7 रुपये से बढ़ाकर 1.8 रुपये कर दी गई है. पिछले साल डायबिटीज जैसी बीमारी में खाने वाली दवा मेटफ़ॉर्मिन की कीमत बढ़ाई गई थी. इसे डायबिटीज टाइप 2 में यूज किया जाता है.

‘ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स’ (एआईओसीडी) के महासचिव राजीव सिंघल से TOI ने खास बातचीत कि जिसमें उन्होंने बताया कि पैरासिटामोल जैसी कुछ दवाओं के दाम पहले ही सबसे कम हैं. ज्यादा यूज करने वाली दवा (एपीआई) की कीमत में कमी की वजह से दुकानदारों के पास कम ऑप्शन बचे है कि वह दवाइयों की कीमत कम करके बेचें. दवाइयों की कीमत कम होने पर उम्मीद है कि भविष्य में आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी.

जनवरी के आखिर तक नए कीमत वाली दवाइयां मार्केंट में आ जाएंगी

‘बंगाल केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन’ (बीसीडीए) के सचिव सजल गांगुली के मुताबिक जनवरी के आखिर तक नई कीमत वाली दवाएं आनी शुरू हो जाएंगी. उन्होंने कहा, ‘नई कीमतों वाली दवाएं बाजार में आने में आमतौर पर एक महीने का समय लगता है. हमें अगले महीने के अंत तक नया स्टॉक मिल जाना चाहिए.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑटो रिक्शा चालक ने नहीं चुकाया लोन तो शख्स ने किया पत्नी से रेप, बनाया वीडियो

Share on Social Mediaगुजरात (Gujrat) में कर्ज न चुकाने पर एक ऑटो ड्राइवर की पत्नी के साथ रेप का मामला सामने आया है। इस मामले में फाइनेंसर ने महिला के साथ कई बार रेप किया। उसका वीडियो भी बनाया. पीड़िता के अनुसार, उसके पति ने इस साल फरवरी में अजीतसिंह […]