जिला अस्पताल में ब्लड नहीं मिलने से युवती की मौत, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 46 Second

दुर्ग। जिला अस्पताल दुर्ग में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां इलाज के दौरान ब्लड नहीं मिलने से सिकलसेल से पीड़ित युवती की मौत हो गई थी। अब इस मामले में राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष और पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने एवं मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार स्टाफ पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के युवाओं ने भी सिविल सर्जन के केबिन में पहुंचकर जमकर नारेबाजी की और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। एबीवीपी के पदाधिकारियों ने अपर कलेक्टर योगिता देवांगन और सीएमएचओ मानोज दानी की उपस्थिति में सिविल सर्जन अशीशन मिंज से इस्तीफे की मांग की। वहीं एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने शिकायत पत्र देकर कहा है कि जल्द जांच रिपोर्ट के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वे आने वाले समय में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन करने मजबूर होंगे। इस मामले पर राजनीति गरमाने के बाद कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देश पर जांच कमेटी बनाई गई है। अपर कलेक्टर योगिता देवांगन और सीएमएचओ दुर्ग मनोज दानी इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर आगे की कार्रवाई करेंगे। पूरी घटना एक जून की है, जहां दीपिका के परिजनों ने उन्हें सिकलसेल बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने युवती को ब्लड चढ़ाने की बात की और उन्हें डोनर की तलाश करने कहा, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर परिजन डोनर की तलाश नहीं कर पाए। वहीं ब्लड उपलब्ध नहीं होने के कारण दीपिका की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार अस्पताल के डॉक्टरों ने ब्लड चढ़ाने की बात कही, लेकिन ब्लड डिपार्टमेंट ने ब्लड देने से मना कर दिया। जिला अस्प्ताल में ब्लड उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण दीपिका की मौत हो गई।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पेंशन नहीं मिलने से बुजुर्ग महिलाओं की बढ़ी मुसीबत, कलेक्ट्रेट पहुंचकर लगाई गुहार

Share on Social Media धमतरी. धमतरी जिले में विधवा पेंशन योजना की राशि खाते में नहीं मिलने से वृद्ध महिलाओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. बीते कई महीनों से पेंशन राशि नहीं मिलने की शिकायत लेकर पूर्व विधायक के साथ वृद्ध महिलाएं बुधवार को कलेक्टोरेट पहुंची. महिलाओं […]

You May Like