छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा का निधन, सिम्स में इलाज के दौरान तोड़ा दम

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 40 Second

बिलासपुर: इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। उन्हें बिलासपुर सिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, रूपनारायण सिन्हा बिलासपुर में BJP के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम में शामिल हुए थे और वे प्रशिक्षण महाअभियान के प्रभारी थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। दिल का दौरा पड़ने पर उन्हें सिम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने शोसल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री रूपनारायण सिन्हा जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। भगवान श्री विष्णु पुण्यात्मा को श्रीधाम में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बस किराया बढ़ाने की मांग, डीजल महंगा होने पर परिवहन मंत्री से मिले छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के पदाधिकारी

Share on Social Mediaरायपुर। डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस किराया बढ़ाने की मांग की है। महासंघ के पदाधिकारी परिवहन मंत्री केदार कश्यप से मिलने पहुंचे और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। यातायात महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सैयद अनवर अली ने कहा कि […]

You May Like