मुख्यमंत्री के सामने विधायक की शिकायत करना भाजपा नेता को पड़ा भारी, पार्टी ने जारी किया नोटिस

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 14 Second

मनेन्द्रगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सामने विधायक की शिकायत करना भाजपा नेता को भारी पड़ गया. पार्टी जिला अध्यक्ष ने कारण बताओ नोटिस जारी कर 7 दिनों के भीतर लिखित में जवाब मांगा है. दरअसल, कल (21 मई) ग्राम कुशहा में ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सामने भाजयुमो जिला महामंत्री मनोज साहू ने सार्वजनिक मंच से कहा था, “माननीय विधायक का सोनहत क्षेत्र में भ्रमण नहीं होता है.” इस पर प्रेसवार्ता के दौरान जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह पार्टी का मामला है, ये सुशासन तिहार का विषय नहीं है. मामले में अब भाजपा कोरिया जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने मनोज साहू को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस में बदलाव की चर्चा के बीच PCC चीफ का बड़ा बयान, दीपक बैज बोले – टीएस बाबा दिल्ली जाएं, यहां युवाओं को दें मौका

Share on Social Mediaरायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलाव की चर्चा के बीच PCC चीफ दीपक बैज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव को दिल्ली जाने की सलाह देते हुए कहा कि टीएस बाबा की दिल्ली में मजबूत पकड़ है। उन्हें यहां युवाओं को […]

You May Like