सरिया कारोबारी के साथ धोखाधड़ी, कर्मचारी नकदी लेकर हुआ फरार

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 42 Second

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना इलाके में सरिया और स्ट्रक्चर ट्रेडिंग फर्म के साथ लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। फर्म में काम करने वाले एक सेल्समैन पर पार्टी से मिले 9 लाख रुपए लेकर फरार होने का आरोप लगा है।

फर्म के डायरेक्टर की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित कारोबारी का नाम पुलिस ने अंकुश अग्रवाल बताया है।

उरला पुलिस के अनुसार, आरोपी कर्मचारी लक्ष्मण पांडेय के खिलाफ शिकायत ‘श्री राधेमणी मल्टीट्रेड प्राइवेट लिमिटेड’ के डायरेक्टर ने दी है। डायरेक्टर ने पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी सरिया और स्ट्रक्चर के ट्रेडिंग और कमीशन का काम करती है। कंपनी में पिछले तीन महीने से जबलपुर (मध्य प्रदेश) निवासी लक्ष्मण पाण्डेय सेल्स और मार्केटिंग का काम देख रहा था।

13 अप्रैल 2026 को परमेश्वरी ट्रांसपोर्ट की गाड़ी (CG 04 PZ 9699) बोरझरा स्थित अलंकार एलाईज फैक्ट्री से लोड हुई। गाड़ी में करीब 15.020 मीट्रिक टन माल भरा था, जिसे अगले दिन 14 अप्रैल को बागबाहरा के तेंदूकोना स्थित ‘सोहनलाल मोहनलाल’ फर्म में डिलीवर किया गया।

आरोप है कि सेल्समैन लक्ष्मण पाण्डेय ने इस गाड़ी का पूरा पेमेंट 9 लाख रुपए पार्टी से खुद ले लिया। लेकिन यह रकम उसने ऑफिस में जमा करने के बजाय अपने पास रख ली।

डायरेक्टर अंकुश अग्रवाल ने बताया कि जब लक्ष्मण से पेमेंट के बारे में पूछा गया, तो वह लगातार टाल-मटोल करता रहा। हद तो तब हो गई जब पिछले 5 दिनों से उसने कंपनी के फोन उठाने बंद कर दिए।

धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीड़ित डायरेक्टर ने 17 मई 2026 को उरला थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। डायरेक्टर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने छोड़ा 'पायलट-फॉलो' वाहनों का काफिला

Share on Social Media​प्रधानमंत्री के ऊर्जा और संसाधन बचत के आह्वान से प्रेरित होकर लिया फैसला स्टाफ की गाड़ियों की संख्या में भी की भारी कटौती ​रायपुर/  छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने प्रशासनिक तामझाम और वीआईपी कल्चर को दरकिनार करते […]

You May Like