रायपुर में युवक पर चाकू हमला, हालत गंभीर

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर। रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत ममता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुराने विवाद में भिड़े दोनों पुलिस के अनुसार, बोरियाखुर्द निवासी अरशद किसी काम से काशीराम नगर गया था। यहां उसका पहले से विवाद चल रहा बलजीत से सामना हो गया। दोनों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।

साथियों के साथ मिलकर किया हमला विवाद के दौरान आरोपी बलजीत, बॉबी, दश चंद्राकर और अन्य ने मिलकर अरशद पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में अरशद गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस पहुंची, इलाज जारी घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

FIR दर्ज, आरोपियों की तलाश थाना प्रभारी अजय झा ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश का सामने आया है। आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है।

इलाके में मचा हड़कंप घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायपुर: लेंसकार्ट शोरूम में कर्मचारियों को लगाया तिलक

Share on Social Mediaरायपुर । रायपुर के लेंसकार्ट शोरूम में घुसकर एक कथित धार्मिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों को टीका लगाया। कार्यकर्ताओं ने पहले तो स्टाफ का नाम पूछा और फिर कहा कि वे तिलक लगाकर काम करें। लोगों को बताएं कि वे हिंदू हैं। इसके बाद महिला ने […]