महिलाओं के आत्मनिर्भरता हेतु कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन

rashtra path
Share on Social Media

150 महिलाओं ने लिया प्रशिक्षण, दिव्यांग महिलाएं भी रहीं शामिल

जशपुरनगर। महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम, रायपुर द्वारा महावीर इंटरनेशनल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन के सहयोग से मंगल भवन कुनकुरी में विगत दिवस कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। दो दिनों तक चले इस कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं को विभिन्न कौशलों में प्रशिक्षित कर उन्हें आय अर्जन के लिए सक्षम बनाना था, ताकि वे अपने परिवार की आर्थिक धुरी बन सकें। कार्यशाला में कुल 150 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें 25 दिव्यांग महिलाएं भी शामिल थीं। प्रतिभागियों को उनकी रुचि के अनुसार विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें हर्बल साबुन निर्माण, रिबन माला एवं गजरा बनाना, चॉकलेट निर्माण, मोमबत्ती बनाना, गोबर से निर्मित उत्पाद राखी, धूप कप, दीया तोरण, बोतल आर्ट, जैस्मिन आर्ट, झाड़ू एवं पोछा निर्माण तथा फिनाइल बनाना शामिल था।

कार्यशाला के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया ने दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आगामी माह से रायपुर में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत के सम्बन्ध में जानकारी दी। उन्होंने अपने उद्बोधन में दिव्यांगजनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया, ताकि वे समाज में सशक्त भूमिका निभा सकें। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने अपने संबोधन में दिव्यांगजनों द्वारा तैयार की गई सामग्री एवं उनके कौशल की सराहना की। उन्होंने प्रदर्शित उत्पादों का अवलोकन किया तथा स्वयं भी सामग्री क्रय कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सर्किट हाउस में अध्यक्ष एवं कलेक्टर के बीच दिव्यांगजनों के कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता को लेकर सकारात्मक चर्चा भी हुई।

ऋण की पूर्ण अदायगी करने वाले 38 दिव्यांगजन सम्मानित
जिले में वित्त एवं विकास निगम द्वारा पूर्व में प्रदान किए गए ऋण की पूर्ण अदायगी करने वाले 38 दिव्यांगजनों को साल, श्रीफल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने स्टॉलों का अवलोकन कर प्रतिभागियों द्वारा निर्मित उत्पादों की सराहना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के निज सहायक श्री तुलसी कौशिक, सलाहकार श्री राजेश तिवारी, प्रबंधक श्री पंकज वर्मा, श्री भरत सिंह, जनपद सदस्य श्रीमती पिंकी गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री धर्मेंद्र कुमार साहू द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वाणिज्य एवं उद्योग विभाग ने एक नई वेबसाइट वन क्लिक सिंगल विंडो सिंगल-पोर्टल किया लॉंच

Share on Social Mediaयह प्रणाली 16 विभागों की 136 से अधिक सेवाओं को जोड़ती है रायपुर । वन क्लिक सिंगल विंडो (OneClick) एक एकीकृत डिजिटल पोर्टल है, जो निवेशकों को छत्तीसगढ़ में व्यवसाय स्थापित करने के लिए आवश्यक सभी अनुमतियां, मंजूरी, भूमि आवंटन और ऑनलाइन भुगतान की सुविधा एक ही […]

You May Like