रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र के आमाघाट में अफ़ीम की खेती पर त्वरित कार्रवाई

rashtra path
Share on Social Media

सब्जी-भाजी के खेती के बीच हो रही थी अफीम की खेती

मुख्य आरोपी को गिरफ्तार, की जा रही है कड़ी पूछताछ

रायपुर  । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा प्रदेश में अफीम की अवैध खेती करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 19 मार्च को रायगढ़ पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। रायगढ़ पुलिस ने तमनार क्षेत्र के आमाघाट में अफीम की अवैध खेती करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जिला प्रशासन रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तमनार क्षेत्र में आमाघाट में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक खेत में छापेमारी की। जांच के दौरान पाया गया कि श्रीमती सुषमा खलखो पति मार्शल संगा झारखंड निवासी द्वारा अपने खेत में सब्जी की खेती के साथ अवैध रूप से अफ़ीम की खेती की जा रही थी। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि  एक एकड़ में हफीम की खेती करने की बात सामने आई है। आरोपी से मामले में गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि इस अवैध गतिविधि से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा हो सके।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की भी पहचान की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अफ़ीम की अवैध खेती जैसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।  पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ में जल क्रांति का नया अध्याय: जल जीवन मिशन 2.0 पर ऐतिहासिक एमओयू

Share on Social Mediaग्रामीण जल व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम – मुख्यमंत्री साय रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में जल जीवन मिशन 2.0 के तहत केन्द्र और राज्य के बीच एमओयू कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। मुख्यमंत्री […]

You May Like