5000 शिक्षकों की भर्ती के लिए व्यापमं का शेड्यूल जारी

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 3 Second

रायपुर: प्रदेश में पिछले लंबे समय से शिक्षक भर्ती (CG Teacher Recruitment) की घोषणा के बाद अब अंततः इसे लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 5000 शिक्षकों की भर्ती के लिए व्यापमं ने परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है।

व्यापमं की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, सहायक शिक्षक की परीक्षा 11 अक्टूबर 2026, शिक्षक की परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 और व्याख्याता की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को संभावित है। इन परीक्षाओं से संबंधित अन्य नोटिफिकेशन जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश में 5000 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है, जो युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाएगा।

साय ने सभी अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के साथ किया गया प्रयास निश्चित रूप से सफलता दिलाता है। उन्होंने कहा कि युवा प्रदेश के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और शिक्षा के माध्यम से नई पीढ़ी को सशक्त बनाने में योगदान देंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ में 12 IAS अधिकारियों के तबादले

Share on Social Mediaरायपुर। राज्य सरकार ने शुक्रवार को 12 IAS अधिकारियों के प्रभार और स्थिति में बदलाव करते हुए आदेश जारी किया है। इनमें कई अफसरों को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। 2014 बैच के आइएएस कुलदीप शर्मा को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले का कलेक्टर बनाया […]

You May Like